देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

इंदौर में गैरेज संचालक की हत्या:फोन करके बुलाया, चाकुओं से गोद डाला; लोग आरोपियों के पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे

इंदौर के रावजी बाजार इलाके में गैरेज संचालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन लोगों को नामजद आरोपी बना लिया है।

Abhishek Raghuvanshi6 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के रावजी बाजार इलाके में गैरेज संचालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन लोगों को नामजद आरोपी बना लिया है। बताया जाता है कि मुख्य आरोपी रोहन, अन्य लोगों से कहता था कि वह राज के गैरेज पर गाड़ियों का काम न करवाएं, क्योंकि राज ज्यादा पैसे लेता है। इस वजह से दोनों के बीच एक सप्ताह से विवाद चल रहा था।
डीसीपी ऋषिकेश मीना के अनुसार, पुलिस ने हत्या के आरोपी रोहन पुत्र राजू वर्मा, शुभम पुत्र राजेश फुलेरिया और प्रतीक पुत्र राजेश धिमान को हत्या और जान से मारने की नीयत से चाकू मारने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में विशाल बनोधा ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विशाल के अनुसार, राज, सौरभ और चिंटू राजपूत के साथ लाईट हाउस मल्हार मेगा माल गए थे, जहां राज के मोबाइल पर रोहन का कॉल आया। रोहन ने अपशब्दों में बात की और जान से मारने की धमकी दी। बाद में, वह बाबू के खेत पर आने की बात कहने लगा।
सभी दोस्त बाइक से वहां पहुंचे, जहां पहले से ही आरोपी हथियारों से लैस खड़े थे। शुभम और प्रतीक ने राज को घेर लिया, जबकि रोहन ने चाकू निकालकर राज के प्राइवेट पार्ट में दो से तीन वार किए और फिर पैरों पर भी वार किए। सौरभ ने उसे रोकने की कोशिश की, जिससे सौरभ के हाथ में चोट लगी। राज जमीन पर गिर पड़ा और उसे गाड़ी से एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गैरेज को लेकर विवाद
रोहन आए दिन राज के गैरेज को लेकर बातें करता था और कहता था कि राज गाड़ियों के रिपेयरिंग के लिए ज्यादा पैसे लेता है, इसलिए लोगों को उसके यहां काम नहीं करवाना चाहिए। इस बात को लेकर करीब एक सप्ताह से दोनों के बीच कहासुनी चल रही थी। राज ने कहा था कि वह रोहन को देख लेगा। इसी विवाद के चलते रोहन ने राज पर हमला करने की साजिश रची।
आरोपियों को फांसी देने की मांग
राज के माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपने चाचा-चाची के साथ परिवार में रहता था। उसका एक भाई भी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि राज काफी मिलनसार और सभी से अच्छे रिश्ते रखता था। उसकी हत्या के बाद गाड़ी अड्डा इलाके के लोगों ने हाथों में तख्तियां और आरोपियों के फोटो लेकर प्रदर्शन किया।
उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है और कहा है कि हत्या के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। इस घटना को लेकर इलाके में गहरा रोष है, और रहवासियों ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 15 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 15 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑