इंदौर में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 83 लाख ठगे:म्यूजिक इवेंट, टाइल्स और अन्य प्रोडक्ट बेचकर प्रॉफिट का दिया झांसा
इंदौर में बीमारी से परेशान एक व्यक्ति की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने अपनी एक प्रॉपर्टी बेची थी।

इंदौर में बीमारी से परेशान एक व्यक्ति की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने अपनी एक प्रॉपर्टी बेची थी। इससे मिले पूरे रुपए आरोपियों के कहने पर इन्वेस्ट कर दिए। आरोपियों ने ना प्रॉफिट दिया और ना ही रुपए वापस किए। क्राइम ब्रांच के मुताबिक 46 वर्षीय रोहन की शिकायत पर मोहित पुत्र जगदीश महाजन, निवासी कनाडिया और निसार पुत्र लतुफ अली, निवासी खजराना के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। रोहन के मुताबिक आरोपियों ने म्यूजिक इवेंट, टाइल्स और अन्य उत्पाद बेचकर 5 प्रतिशत का प्रॉफिट देने के नाम पर रुपए इन्वेस्ट कराए थे ।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक रोहन ने बताया कि बीमारी के चलते उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद परिवार और इलाज के खर्च के लिए उन्होंने एक बेशकीमती प्रॉपर्टी बेच दी। इस रुपए को वे रेगुलर इन्कम के लिए इन्वेस्ट करना चाहते थे। उन्होंने अपने परिचित प्रांजल को यह बात बताई। उसने मोहित महाजन से मुलाकात करवाई और कहा कि वह म्यूजिक इवेंट और अन्य बिजनेस में इन्वेस्ट करता है। इसके बदले एक निश्चित लाभ उसे मिलता है। इस दौरान एक गोदाम भी दिखाया और बताया कि यहां उत्पाद खरीदकर रखे जाते हैं। जिसे बाजार की मांग के हिसाब से मार्केट में निकाला जाता है।
रोहन ने पहले 15 लाख रुपए इन्वेस्ट किए। बाद में करीब 85 लाख रुपए बैंक और अन्य माध्यम से दे दिए। आरोपियों ने जब और रुपए मांगे तो रोहन ने पहले दिए रुपए और प्रॉफिट के बारे में पूछा। इसके बाद मोहित और निसार ने उससे बात करना बंद कर दी।
रोहन उनसे लगातार संपर्क कर रुपए की डिमांड करते रहे। लेकिन वह कुछ भी देने से इनकार करते रहे। रोहन ने बताया कि उन्होंने मार्च 2024 से दो से तीन माह कुछ प्रॉफिट दिया। लेकिन इसके बाद उन्होंने कुछ नहीं दिया। इसे लेकर वह काफी परेशान रहे। बाद में क्राइम ब्रांच में शिकायत की। जिस पर जांच कर प्रकरण दर्ज किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले