इंदौर में अब भीख देने या लेने पर नहीं होगा केस… फिर बढ़ने लगी भिखारियों की संख्या
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को भिक्षा मुक्त बनाने का अभियान जारी है। पिछले दिनों कलेक्टर ने आदेश जारी किया था कि भीख देने वाले पर भी केस होगा। इसके तहत अब तक 2 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को भिक्षा मुक्त बनाने का अभियान जारी है। पिछले दिनों कलेक्टर ने आदेश जारी किया था कि भीख देने वाले पर भी केस होगा। इसके तहत अब तक 2 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। हालांकि अब इस आदेश की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है।
28 फरवरी को खत्म हो चुका है कलेक्टर का आदेश
सख्ती खत्म होते ही शहर में भिक्षावृत्ति शुरू हो गई
कई मंदिरों के बाहर भिक्षा मांगने वाले बैठने लगे
इंदौर। भिक्षा मुक्त इंदौर अभियान के तहत भिक्षा मांगने और देने वाले दोनों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी किया था। 2 जनवरी को जारी किया गया आदेश 28 फरवरी का समाप्त हो गया है। इसके बाद से शहर में एक बार फिर भिक्षावृत्ति नजर आने लगी है। शनिवार, मंगलवार आदि विशेष दिनों में मंदिरों के बाहर भिक्षुकों का जमावाड़ा लगना शुरू हो गया है। बता दें कि 2 जनवरी से 28 फरवरी तक हुई सख्ती में तीन लोगों के खिलाफ भिक्षा देने और लेने पर प्रकरण दर्ज हो चुका है।
देश-विदेश में हुई इंदौर की तारीफ
भिक्षा मुक्त अभियान की सराहना देश सहित विदेश तक हो चुकी है। महिला व बाल विकास विभाग द्वारा भिक्षा मुक्त इंदौर अभियान की शुरुआत गत वर्ष की गई थी। पहले चरण में अभियान चलाया गया और भिक्षुकों को समझाइश दी गई।
इसके बाद भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों का रेस्क्यू किया गया, जिसमें 700 वयस्क लोगों का रेस्क्यू कर सेवाधाम आश्रम भेजा गया है। वहीं भिक्षावृत्ति से जुड़े 60 से अधिक बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलवाया गया है।
अभियान में सख्ती बरतने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने 2 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया था। इसमें भीख देने और भीख मांगने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत प्रकरण दर्ज की बात कही गई थी।
इसका असर यह हुआ कि इंदौर से भिक्षावृत्ति तकरीबन पूरी तरह से बंद हो गई थी। इस दौरान तीन लोगों पर भिक्षा देने और देने पर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज हुआ था। अब सख्ती खत्म होते ही अब दोबारा शहर में भिक्षावृत्ति शुरू हो गई है।
28 लोग हो चुके हैं सम्मानित
इसी अभियान में प्रशासन ने नवाचार किया। भिक्षावृत्ति से जुड़े लोगों की सूचना देने पर 1 हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा भी हुई। इसके बाद प्रशासन के पास हर दिन कॉल आना शुरू हो गए। अब तक प्रशासन 28 लोगों को 1 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित भी कर चुका है।
भिक्षा मुक्त अभियान के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। इक्का-दुक्का जगह पर भिक्षावृत्ति से जुड़े लोगों की सूचना भी मिल रही है, जिन्हें तुरंत रेस्क्यू किया जा रहा है। – राम निवास बुधौलिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 22 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 22 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले