इंदौर पुलिस ने सुलझाई भावना की मौत की गुत्थी, मुख्य आरोपी के यहां मिले महिला के कपड़े
मध्य प्रदेश के इंदौर में आधी रात को कुछ युवक घायल अवस्था में युवती को कार से लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उसकी आंख में गोली लगी थी।
मध्य प्रदेश के इंदौर में आधी रात को कुछ युवक घायल अवस्था में युवती को कार से लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उसकी आंख में गोली लगी थी। युवती की पहचान भावना सिंह के रूप में हुई, जो मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली थी और इंदौर में रहकर ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी।
आंख में गोली लगने के बाद अस्पताल में छोड़ भाग गए थे दोस्त
इलाज के दौरान हो गई थी मौत, मुख्य आरोपी अभी भी फरार
दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही इंदौर पुलिस
इंदौर। 28 वर्षीय भावना सिंह की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आशु यादव के दोस्तों को हिरासत में लिया है। एक दोस्त ने बताया कि आशु मूलत: दतिया का है। वह प्रॉपर्टी का कारोबार करता था।
गोली चलने के बाद उसने दोस्त को कॉल कर कहा था कि भावना ने मजाक-मजाक में पिस्टल का ट्रिगर दबा दिया। पुलिस के मुताबिक, आशु जिस मकान में रहता है वह महालक्ष्मी नगर (आर सेक्टर) निवासी दीपक शर्मा का है। उसका अनुबंध पीयूष अवस्थी निवासी सिद्धीपुरम कॉलोनी खंडवा, रोहित दयानी निवासी कंपू रोड गिर्द ग्वालियर, कान्हा गोयल निवासी स्टारलिंग स्काय लाइन और राहुल शर्मा निवासी सांपरारा पोहरी शिवपुरी के नाम से किया गया था।
*प्रॉपर्टी का काम करता था आशु, आखिरी लोकेशन बायपास मिली
आशु प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम बताता था। मकान की तलाशी में पुलिस को आशु के नाम के दस्तावेज व महिला के वस्त्र मिले हैं। जांच में पता चला उसका भाई मुकुल यादव और दोस्त स्वस्ति राय (ग्वालियर) भी साथ रहती थी।
पड़ोसी प्रहलाद जायसवाल के मुताबिक, उसने लोगों से कहा था कि ऑनलाइन कारोबार करता है। होली पर स्वस्ति की मां भी मिलने आई थी। पुलिस को कमरे से एक एफआईआर की प्रति भी मिली है जो आशु द्वारा किशनगंज थाना में दर्ज करवाई गई थी।
उसका खाना खाने के दौरान ढाबे पर कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, आरोपितों के मोबाइल बंद हो गए हैं और आखिरी लोकेशन रिंग रोड की मिली है। पुलिस ने पिस्टल और 10 कारतूस जब्त कर लिए हैं।
फोन चार्ज करते ही बजी घंटी, सहेली ने बताई पहचान
पुलिस को मौके पर एक फोन भी मिला। टीआइ तारेश सोनी ने उसे चार्ज किया तो एक युवती का कॉल आया। उसने बताया कि फोन भावना का है। वह कुछ दिनों पूर्व ही मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स करने इंदौर गई है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। भावना ने प्रापर्टी ब्रोकर से भी कमरे के लिए संपर्क किया था। हत्या की खबर सुनकर भावना की सहेली इंदौर के लिए रवाना हो गई। उधर आधार कार्ड पर दर्ज पते पर मुरार थाने की पुलिस को भेजा, लेकिन पता गलत निकला।
भावना ने मजाक में ट्रिगर दबाया …
पुलिस को घर के हॉल में चार गिलास मिले हैं। इससे शक है पार्टी में आशु के साथ मुकुल, स्वस्ति और भावना ही थी। बीयर और एनर्जी ड्रिंक की कैन के अलावा खून से सना भावना का पर्स भी मिला है। उसमें आधार और पैन कार्ड मिला है। डीसीपी के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद आरोपी बढ़ा दिए जाएंगे। मकान से माउजर के साथ शराब और बीयर की कई बोतलें मिलीं।
कार एक महीने पूर्व किराये पर ली
जिस कार से भावना को अस्पताल लाया गया, वह आशु ने एक महीने पूर्व जतिन जैसवार निवासी मूसाखेड़ी से 1200 रुपये रोज पर किराये पर ली थी। जतिन के मुताबिक, आशु ने पहले पिनेकल ड्रीम का पता बताया था। हालांकि कार की लोकेशन उसे महालक्ष्मी नगर की ही मिलती थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले