इंदौर जिले में नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगी नई गति। स्कूल-कॉलेज होंगे केंद्र, 101 स्कूलों को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित।
स्कूल और कॉलेज में नशा मुक्ति कमेटियों का गठन किया जाएगा। कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न। इंदौर जिले में नशा मुक्त भारत अभियान को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

स्कूल और कॉलेज में नशा मुक्ति कमेटियों का गठन किया जाएगा।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न।
इंदौर जिले में नशा मुक्त भारत अभियान को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। इस दिशा में न केवल जनजागरूकता गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा, बल्कि तंबाकू नियंत्रण को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। अब स्कूलों, कॉलेजों, कॉलोनियों और गांवों में विशेष रूप से जागरूकता और निगरानी की गतिविधियाँ चलाई जाएंगी।
यह निर्णय आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बैठक में जिले में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि इंदौर में तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत अभिनव पहल करते हुए अब तक 101 स्कूलों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है। इस कार्य को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।
शैक्षणिक संस्थानों में होगी विशेष पहल
अभियान के अगले चरण में स्कूलों और कॉलेजों में नशा मुक्ति कमेटियों का गठन किया जाएगा। शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें समाज में जागरूकता लाने के लिए सक्षम बनाया जाएगा।
सामाजिक सहभागिता पर विशेष जोर
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह अभियान जन-आंदोलन का रूप ले सके। साथ ही चिन्हित कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्त गतिविधियाँ प्रारंभ की जाएंगी। बैठक में मध्यप्रदेश वॉलंटरी हेल्थ आर्गेनाईजेशन के श्री मुकेश सिन्हा ने संस्था द्वारा नशा मुक्ति के क्षेत्र में किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी दी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 23 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले