देश की बात, आपके शहर से
इंदौर को नए साल का तोहफा, फरवरी से पूरी तरह ‘एक्शन’ में होगा लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

इंदौर को नए साल का तोहफा, फरवरी से पूरी तरह ‘एक्शन’ में होगा लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन

नए साल की शुरुआत शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आएगी। नए साल में फरवरी महीने से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पूरी तरह आपरेशनल होने जा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi25 दिसंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नए साल की शुरुआत शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आएगी। नए साल में फरवरी महीने से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पूरी तरह आपरेशनल होने जा रहा है।
नए साल की शुरुआत इंदौर शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आएगी
फरवरी से संचालित होगा 45 करोड़ का लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन
लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की लागत 55 करोड़ रुपए हैं
इंदौर। नए साल की शुरुआत शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आएगी। नए साल में फरवरी महीने से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पूरी तरह आपरेशनल होने जा रहा है। सांसद ने मंगलवार को स्टेशन का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की लागत करीब 55 करोड़ रुपए हैं। इसमें 45 करोड़ रुपए लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन और 10 करोड़ रुपए की लागत से फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
वर्तमान में स्टेशन पर हैं तीन प्लेटफार्म
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर-उज्जैन रेल सेक्शन पर सिंहस्थ में लगभग 300 ट्रेनों के संचालन की संभावना है। ऐसे में लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन दोनों में अहम भूमिका निभाएगा। वर्तमान में स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म हैं, जबकि दो नए प्लेटफार्म निर्माणाधीन हैं। साथ ही दो अतिरिक्त रेलवे ट्रैक भी बिछाए जा रहे हैं, ताकि रेल यातायात सुगम हो सकें। प्लेटफार्मों की लंबाई बढ़ाई जा रही है। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव आसानी से हो सकेगा।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर 36 फीट चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। साथ ही बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए तीन नई लिफ्टें भी लगाई जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि फिलहाल सिग्नल सिस्टम के स्थानांतरण, भवन तोड़ने और ट्रैक पर पटरियां बिछाने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। पूरा स्टेशन फरवरी से पूरी तरह चालू हो जाएगा।
बाणगंगा की ओर फुट ओवरब्रिज निरीक्षण के दौरान सांसद लालवानी ने अधिकारियों से कहा कि बाणगंगा दिशा में बना फुट ओवरब्रिज इस समय स्टेशन परिसर के भीतर ही समाप्त हो रहा है। इसे स्टेशन परिसर के बाहर तक विस्तारित किया जाए ताकि बाणगंगा क्षेत्र के यात्रियों को सुगमता हो। उन्होंने बताया कि स्टेशन विस्तार क्षेत्र में आने वाले एक धार्मिक स्थल को लेकर कलेक्टर से चर्चा जारी है।
सांसद लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में इंदौर की रेल सुविधाएं नई गति पकड़ रही हैं। लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का विकास इसका उत्कृष्ट उदाहरण है, इससे शहर में रेलवे का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी, पार्षद कमल वाघेला स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के नेता रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 30 मिनट पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑