इंदौर के MTH अस्पताल की लापरवाही, दुष्कर्म पीड़िता पांच दिन तक नवजात को पाने के लिए भटकती रही
शासकीय अस्पतालों में संवेदनशील मामलों के प्रति लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। इंदौर के एमटीएच अस्पताल में रेप पीड़िता को प्रसव के बाद अपने नवजात को पाने के लिए पांच दिनों तक संघर्ष करना पड़ा।
शासकीय अस्पतालों में संवेदनशील मामलों के प्रति लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। इंदौर के एमटीएच अस्पताल में रेप पीड़िता को प्रसव के बाद अपने नवजात को पाने के लिए पांच दिनों तक संघर्ष करना पड़ा। नियमों की गलत समझ, विभागीय समन्वय की कमी और स्टाफ की असंवेदनशीलता ने पीड़िता की परेशानी बढ़ा दी, जिससे अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
16 दिसंबर को एमटीएच में हुआ प्रसव
स्टाफ की लापरवाही से डिस्चार्ज में देरी
पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं
इंदौर: इंदौर के शासकीय एमटीएच अस्पताल में एक रेप पीड़िता को अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और नियमों की गलत व्याख्या के कारण गंभीर मानसिक और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी। पहले वह अपराध की शिकार हुई और फिर अस्पताल की अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। प्रसव के बाद अपने ही नवजात शिशु को पाने के लिए उसे पांच दिनों तक अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े।
उदयनगर क्षेत्र की 28 वर्षीय महिला को 16 दिसंबर को प्रसव के लिए एमटीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने एक स्वस्थ नवजात को जन्म दिया। सामान्य प्रक्रिया के अनुसार मां और बच्चे को प्रसव के बाद डिस्चार्ज किया जाता है, लेकिन इस मामले में अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की अनुमति का हवाला देकर नवजात को देने से इंकार कर दिया। पीड़िता और उसके स्वजन लगातार अस्पताल प्रशासन से गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें हर बार यही कहा गया कि ऊपर से अनुमति आने के बाद ही बच्चा मिलेगा। इस दौरान महिला की हालत कमजोर होती चली गई। स्वजन ने बताया कि घटना का आरोपित जेल में है, इसके बावजूद अस्पताल की लापरवाही के कारण उन्हें भारी मानसिक तनाव झेलना पड़ा।
एमटीएच अस्पताल के एचओडी डॉ. नीलेश दलाल ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी और वे इसकी जांच कराएंगे। पांच दिनों तक भटकने के बाद स्वजनों ने स्वयं बाल कल्याण समिति से संपर्क किया। समिति ने स्पष्ट किया कि सीडब्ल्यूसी की अनुमति केवल नाबालिग प्रसूता के मामलों में आवश्यक होती है। चूंकि महिला 28 वर्ष की बालिग थी, इसलिए किसी अनुमति की जरूरत नहीं थी।
समिति के हस्तक्षेप के बाद नवजात को डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन इसके बाद भी अस्पताल स्टाफ की लापरवाही सामने आई। महिला की भर्ती पर्ची गुम हो गई, जिसके कारण उसका डिस्चार्ज अटक गया। अंततः गुरुवार को महिला को अस्पताल से छुट्टी दी गई।
यह मामला शासकीय अस्पतालों में महिलाओं को बेहतर इलाज और संवेदनशील व्यवहार के दावों की पोल खोलता है। इससे पहले भी मार्च 2025 में पीसी सेठी और एमटीएच अस्पताल की अव्यवस्थाओं के कारण एक अन्य रेप पीड़िता को साढ़े पांच घंटे तक एमएलसी के लिए भटकना पड़ा था। फरवरी 2024 में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को भी मेडिकल जांच के लिए दो दिनों तक परेशान होना पड़ा था, जिस पर जांच समिति बनी थी, लेकिन लापरवाही पर ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले