इंदौर के जाली नोट मामले में नया मोड़, छात्रों ने वेब सीरीज देखकर छापे नकली नोट
जाली नोट चलाने वाले गिरोह में पांचवें सदस्य को पकड़ने के बाद कहानी में नया मोड़ आ गया। छात्र नोट खरीद नहीं रहे थे, बल्कि खुद ही छाप रहे थे। फिल्मी अभिनेता शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ देखकर नोट छापना सीखा था।

जाली नोट चलाने वाले गिरोह में पांचवें सदस्य को पकड़ने के बाद कहानी में नया मोड़ आ गया। छात्र नोट खरीद नहीं रहे थे, बल्कि खुद ही छाप रहे थे। फिल्मी अभिनेता शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ देखकर नोट छापना सीखा था।
आरोपितों से दो लाख रुपये के जाली नोट मिले थे
घर को मिनी प्रिंटिंग प्रेस बना धड़ाधड़ नोट छाप लिए
नोट कहां-कहां चलाए इसकी जानकारी ली जा रही
इंदौर। जाली नोट चलाने वाले गिरोह में पांचवें सदस्य को पकड़ने के बाद कहानी में नया मोड़ आ गया। छात्र नोट खरीद नहीं रहे थे, बल्कि खुद ही छाप रहे थे।
फिल्मी अभिनेता शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ देखकर नोट छापना सीखा था। पुलिस ने आरोपित से पांच सौ के 45 नोट, प्रिंटर, स्याही जब्त की है। आरोपित अंकित लोको पायलट की तैयारी कर रहा है।
आरोपितों से दो लाख रुपये के जाली नोट मिले थे
डीसीपी (अपराध) राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, पुलिस ने गुटकेश्वर महादेव मंदिर (सदर बाजार) के समीप से आरोपित इंजीनियरिंग के छात्र ऋषिकेश तोंडे, वंश कैथवास, रितेश नागर और अंकुश यादव को पकड़ा था। आरोपितों से दो लाख रुपये के जाली नोट मिले थे।
पूछताछ में बताया था कि इंस्टाग्राम के जरिए जाली नोटों की डील हुई थी। इंस्टाग्राम पर एक आइडी से चैटिंग हुई थी। भाव तय होने पर आरोपित सुपर कॉरिडोर पर नोट देकर चला गया। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर सोमवार रात बाणगंगा के अंकित बौरासी को भी पकड़ लिया।
घर को मिनी प्रिंटिंग प्रेस बना धड़ाधड़ नोट छाप लिए
पुलिस पूछताछ में पता चला कि उसकी वंश कैथवास से दोस्ती है। उसने ही नोट छापने की साजिश की थी। दोनों ने शाहिद कपूर की फिल्म ‘फर्जी’ देखी थी। घर को मिनी प्रिंटिंग प्रेस बना लिया और धड़ाधड़ नोट छाप लिए।
वंश ने दोस्तों को रुपये कमाने की योजना बताई और कहा कि सस्ते दामों पर जाली नोट खरीद कर बाजार में चलाते हैं। उसने इंस्टाग्राम की झूठी कहानी बनाई और खुद ही नोट छाप डाले। बाद में दोस्तों के साथ मिलकर डील भी कर ली।
नोट कहां-कहां चलाए जानकारी ली जा रही
एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक, अंकित का पुलिस रिमांड लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। नोट कहां-कहां चलाए इसके संबंध में जानकारी ली जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले