अवैध गैस रिफिल और व्यावसायिक सिलेंडर के अवैध भंडारण पर खाद्य विभाग की छापामार बड़ी कार्रवाई
दो जगहों से बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर जप्त इंदौर जिले में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग के अमले द्वारा अवैध गैस रीफिलिंग और गैस के व्यवसायिक सिलेंडरों के अवैध भण्डारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

दो जगहों से बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर जप्त
इंदौर जिले में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग के अमले द्वारा अवैध गैस रीफिलिंग और गैस के व्यवसायिक सिलेंडरों के अवैध भण्डारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज खाद्य विभाग के दो दलों ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर जप्त किये है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू ने बताया कि आज मानपुर में गौरव वर्मा से जूनी स्कूल ग्राउंड से 3 व्यावसायिक खाली सिलिंडर 19 किलोग्राम, 2 घरेलू खाली सिलेंडर तथा 7 घरेलू भरे गैस सिलेंडर 14.2 किलो ग्राम, 1 गैस रीफिलिंग मशीन तथा एक तोल काटा जप्त किया गया। सभी सिलेंडर भारतीय पेट्रोलियम कंपनी के है। आरोपी द्वारा अनाधिकृत और अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का क्रय विक्रय, भंडारण और वाहनो में गैस भरने का अवैध कार्य किया जाना पाया गया।
इसी तरह पंजोइन फैक्ट्री के सामने हिनकारगिरी धार रोड इंदौर स्थित नेहा कैटरर्स के गोदाम पर भी कार्रवाई की गई यहां से 19 किलो क्षमता के 11 आंशिक भरे हुए, 46 सिलेंडर 5 किलो क्षमता के खाली तथा 5 किलो क्षमता के आंशिक भरे हुए 12 सिलेंडर जप्त किये गये। आरोपी का नाम किशन लाल कुमावत उर्फ पप्पू महाराज पिता मथुरालाल कुमावत है। इनके विरुद्ध भारी मात्रा में गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण, किसी प्रकार का गैस कनेक्शन व्यावसायिक सिलेंडर का नहीं होने पर प्रकरण आवश्यक वस्तु अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने निर्देश दिये है कि अनाधिकृत रूप से गैस सिलेंडर का उपयोग करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जाये। अपील की गई है कि सभी होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज हॉल, कैटरिंग आदि प्रतिष्ठान विधिवत रूप से गैस सिलेंडरों का उपयोग करे। वे जन सुरक्षा की दृष्टि से अपने कैटरिंग प्रतिष्ठान संचालन के लिये विधिवत अधिकृत गैस एजेंसी से अपना व्यावसायिक सिलेंडर कनेक्शन लेवे। गैस बैंक,आदि के लिए एस वी प्राप्त करें। अनावश्यक रूप से किसी भी अवैध गोदाम में गैस सिलेंडर का भंडारण कर नहीं रखें। कैटरिंग के सिलेंडर के उपयोग उपरांत गैस सिलेंडर विधिवत गैस एजेंसी के गोदाम को या गैस एजेंसी संचालक को देना सुनिश्चित करें। किसी भी रिहायशी इलाके में अवैध रूप से कमर्शियल सिलेंडर का भंडारण नहीं किया जाये ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले