इंदौर की सराफा चौपाटी में युवती से छेड़छाड़… बैड टच का विरोध किया, तो आरोपियों ने मुंह पर मारी लातें
शुक्रवार रात सराफा चौपाटी पर युवतियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की शर्मनाक घटना हुई। एक युवक ने युवती की कमर छुई, भद्दे कमेंट्स किए। दोस्त शुभम के रोकरने परदोनों आरोपियों ने मारपीट की।

शुक्रवार रात सराफा चौपाटी पर युवतियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की शर्मनाक घटना हुई। एक युवक ने युवती की कमर छुई, भद्दे कमेंट्स किए। दोस्त शुभम के रोकरने परदोनों आरोपियों ने मारपीट की।
सराफा चौपाटी पर देर रात विवाद हो गया।
आरोपियों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट हुई।
इंदौर। सराफा चौपाटी पर शुक्रवार रात युवतियों के साथ शर्मशार करने वाली घटना घटी।दोस्तों के साथ खाना खाने आई युवती छेड़छाड़ का शिकार हो गई।एक युवक ने बुरी नियत से कमर में हाथ लगाया।नजरअंदाज करने पर वह भद्दे कमेंट्स करने लगा।उसे गालियां दी और युवती वह उसके दोस्तों के साथ मारपीट कर डाली।
हंगामे के दौरान नहीं दिखी पुलिस
घटना छोटा सराफा में अग्रवाल घंटेवाला मिनी ढाबा के सामने रात पौने एक बजे की है। साधुवासवानी नगर निवासी युवती कॉलोनी में रहने वाली परिचित युवती और दोस्त शुभम के साथ खाना खाने आई थी। युवती दुकान से थाली लेकर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें की।
उसने बुरी नियत से युवती की कमर में हाथ लगाया। युवती नजरअंदाज करते हुए थाली लेकर आगे बढ़ गई। इसके बाद भी युवक रुका नहीं और कमेंट्स करने लगा। उसने कंधे पर हाथ रखा और हंसने लगा। युवती ने उसे समझाया और कहा कि उसके साथ अभद्रता न करें। इसके बाद वह वह गालियां देने लगा।
शुभम ने उसे रोकते हुए कहा कि वह लड़कियों को गाली न दें। युवक ने शुभम का हाथ पकड़कर धक्का देकर नीचे पटक दिया। युवक का दोस्त भी झगड़ा कर गालियां देने लगा। दोनों युवकों ने पीड़िता, उसकी सहेली और दोस्त शुभम के साथ जमकर मारपीट की। पीड़िता को तो बाल पकड़ कर नीचे पटक मुंह पर ताल तक मारी।
आरोपित हंगामा करते हुए सराफा से फरार हो गए। इस दौरान लोग उनका वीडियो बनाते रहे। काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। पीड़िता ने रात में ही शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने देर रात अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
क्रीम ग्रे और लाल रंग की टी-शर्ट में थे मनचले
युवती ने पुलिस को बताया कि भद्दे कमेंट्स और अश्लील हरकत करने वाले युवक ने क्रीम ग्रे रंग की टी-शर्ट पहनी थी। उसने ही अश्लील हरकतों की शुरुआत की थी। दो बार नजरअंदाज करने के बाद भी हाथ लगा रहा था। उसका साथी लाल रंग की टी-शर्ट में था। विवाद बढ़ने पर उसने भी हाथापाई की और युवतियों को गालियां दी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को पहचानने का प्रयास कर रहे है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले