इंदौर की द्वारकापुरी में दो दिन में दूसरा मर्डर:बहन से छेड़छाड़ के विवाद में रिश्तेदार के यहां आए युवक ने डंडे-सरिए से किया हमला
इंदौर के द्वारकापुरी में शुक्रवार को डंडे और सरिए से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि आरोपी मृतक के घर के पास अपनी बहन के साथ रिश्तेदारों के यहां आया था। बहन को छेड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ।
इंदौर के द्वारकापुरी में शुक्रवार को डंडे और सरिए से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि आरोपी मृतक के घर के पास अपनी बहन के साथ रिश्तेदारों के यहां आया था। बहन को छेड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर आरोपी ने झगड़ा कर अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस के मुताबिक घटना बंजारा समाज धर्मशाला के पास की है। यहां पर अज्जू पुत्र राजू लुढेरे निवासी द्वारकापुरी की विकास और उसके रिश्तेदारों ने डंडे और सरिए से पीटकर हत्या कर दी। रात में पुलिस ने विकास को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी सामने आई है कि विकास अपनी बहन के साथ बंजारा धर्मशाला के पास रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। यही पर अज्जू से बहन को छेड़ने के विवाद में उसकी कहासुनी हुई। इसके बाद एकाएक अज्जू पर हमला किया गया। यहां आधा दर्जन लोगो ने डंडे और सरिए से उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे एमवाय ले गए। यहां देर रात उसकी मौत हो गई।
परिवार के मुताबिक अज्जू मजदूरी करता था। उसके परिवार में बड़ा भाई पिंटू ऑटो चलाता है। अज्जू की शादी नहीं हुई थी। वह माता-पिता के साथ ही रहता था। आरोपी विकास फर्नीचर बनाने का काम करता है।
एक दिन पहले हुई थी हत्या
यहां एक दिन पहले ही नीलेश अटूद नाम के युवक के साथ पवन और उसके साथियों ने मारपीट कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया था। हिना नाम की महिला से प्रेम प्रसंग के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद शुक्रवार को फिर से लड़की छेड़ने के विवाद में एक और हत्या हो गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 16 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 19 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 20 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले