आज पेश होगा इंदौर नगर निगम का बजट… कोई नया टैक्स नहीं लगेगा, फिर भी लगेगा जेब को झटका
इंदौर नगर निगम का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट आज पेश होने जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों पर कर का बोझ बढ़ना तय है। वर्ष 2024-25 के बजट में प्रस्तावित कॉलोनियों के रेट जोन में बदलाव को इस वर्ष एक अप्रैल से लागू किया जाएगा।

इंदौर नगर निगम का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट आज पेश होने जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों पर कर का बोझ बढ़ना तय है। वर्ष 2024-25 के बजट में प्रस्तावित कॉलोनियों के रेट जोन में बदलाव को इस वर्ष एक अप्रैल से लागू किया जाएगा।
कॉलोनियों के रेट जोन में बदलाव से संपत्ति कर में बढ़ोतरी।
नगर निगम बजट में नर्मदा के विकास पर विशेष ध्यान।
निगम बजट के दौरान 30 प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।
इंदौर। इंदौर नगर निगम का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट आज पेश होने जा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव इसे प्रस्तुत करेंगे। करीब 8200 करोड़ रुपये के इस बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है, बावजूद इसके आम आदमी की जेब को झटका लगेगा। आम नागरिकों पर कर का बोझ बढ़ना तय है। ऐसा इसलिए क्योंकि वर्ष 2024-25 के बजट में प्रस्तावित का कॉलोनियों के रेट जोन में बदलाव को इस वर्ष एक अप्रैल से लागू किया जाएगा। इसके चलते शहर की 500 से ज्यादा कॉलोनियों के संपत्ति कर में 10 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
पिछले बजट में दो प्रतिशत हरियाली उपकर लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था, लेकिन इसे लागू नहीं किया जा सका। एक अप्रैल से इसे भी लागू कर दिया जाएगा। इसकी वजह से संपत्ति कर में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। जल कर की दरों में की गई बढ़ोतरी भी लागू हो जाएगी।
30 प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा
गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित अटल बिहारी बाजपेई परिषद सभागृह में आयोजित बजट सम्मेलन होगा। इसमें 30 प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। इन प्रस्तावों में नर्मदा के नगर निगम के नए भवन के लिए 250 करोड़ रुपये का ऋण लेने का प्रस्ताव भी शामिल है।
इस बार बजट में नर्मदा का चौथा चरण, वर्कशाप बनाने, मास्टर प्लान की सड़कों के अलावा अन्य सड़कें बनाने, निगम के पुराने भवन के स्थान पर नया भवन तैयार करने, नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
दो दिन का बजट सम्मेलन
हर बार की तरह इस बार भी बजट सम्मेलन दो दिन का होगा। गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव बजट प्रस्तुत करेंगे, जबकि शुक्रवार को इस पर बहस होगी। भाजपा ने इस बार बजट पर अपनी बात रखने के लिए 30 पार्षदों को जिम्मेदारी सौंपी है। इन सभी पार्षदों को पहले ही बता दिया गया है कि उन्हें किस विषय पर क्या बात रखना है। इधर कांग्रेस ने भी ड्रेनेज घोटाले को लेकर महापौर को घेरने की तैयारी कर ली है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले