अहिल्या के आंगन में आज ‘मोहन सरकार का दरबार’, कैबिनेट बैठक में लिए जाएंगे कई बड़े फैसले
आजादी के पहले जिस राजवाड़ा के दरबार हाल में ‘महाराज पधार रहे हैं…’ आवाज गूंजती थी, अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन के पूर्व कैबिनेट बैठक की तैयारी कर रहे अफसरों की आवाज गूंज रही है ‘मुख्यमंत्री पधार रहे हैं…।

आजादी के पहले जिस राजवाड़ा के दरबार हाल में ‘महाराज पधार रहे हैं…’ आवाज गूंजती थी, अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन के पूर्व कैबिनेट बैठक की तैयारी कर रहे अफसरों की आवाज गूंज रही है ‘मुख्यमंत्री पधार रहे हैं…।’
राजवाड़ा को कैबिनेट बैठक के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया
महाराज के दरबार की तर्ज पर मालवी पगड़ी पहनेंगे सभी मंत्रीगण
राजसी अंदाज में परोसे जाएंगे दाल-बाटी, दही-बड़ा, मावाबाटी
देवी अहिल्याबाई होल्कर (Devi Ahilyabai Holkar) की 300वीं जयंती पर मंगलवार को इंदौर (Indore) में एक नया इतिहास लिखा जाएगा। शहर के जिस हृदय स्थल राजवाड़ा से देवी अहिल्या ने जनविकास व सुशासन की नींव रखी थी, उसी आंगन में आज ‘मोहन सरकार का दरबार’ पहली बार लगेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (MP CM Dr Mohan Yadav) अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ इंदौर व प्रदेश के विकास के कई महत्वपूर्ण निर्णय यहां लेंगे। वर्षों बाद राजवाड़ा को कैबिनेट बैठक के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है।
राजवाड़ा के आंगन में रंग-बिरंगी पताकाएं और फूलों के वंदनवार सजाए गए और इस मौके को खास बनाने के लिए कारपेट व कालीन भी बिछाया गया है तो होलकर महाराज के दरबार की तर्ज पर मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के सदस्य मालवी पगड़ी पहन कुर्सियों पर नहीं, गादी व तख्त पर बैठकर प्रदेश के विकास व जनहित मुद्दों पर निर्णय लेंगे।
राजवाड़ा के जिन झरोखों से होलकर वंश के शासक खड़े हो इंदौर व होलकर रियासत के विकास की योजनाओं को दूरदर्शी सोच के साथ गढ़ते थे, आज उन झरोखों में होलकर वंशज मल्हारराव, अहिल्याबाई, तुकोजीराव, शिवाजीराव, यशवंतराव के पोस्टर लगाए गए हैं। मानों वे भी राजवाड़ा परिसर में प्रदेश सरकार के लाव-लश्कर को निहारने को तैयार हैं।
गणेश हाल में देवी अहिल्या की चरण पादुका और बचपन से होलकर राजवंश की गद्दी संभालने की कहानी बताते चित्र के नीचे बैठ उम्मीद है कि मुख्यमंत्री डा. यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ मप्र के विकास की नई इबारत लिखेंगे।
देवी अहिल्या प्रतिमा को नमन कर शुरू करेंगे बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10 बजे लालबाग परिसर में विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे और लालबाग पैलेस के अंदर विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद राजवाड़ा के सामने देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करेंगे। इसके बाद राजवाड़ा परिसर में तल मंजिल पर बने गणेश हाल में कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। दरबार हाल में कैबिनेट में शामिल मंत्रियों का शाही भोज भी होगा।
11.21 करोड़ रुपये से होगा राजवाड़ा के दरबार हाल का संरक्षण
राजवाड़ा परिसर के अंदर जिस दरबार हाल में मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों का भोज होगा, उसके संरक्षण एवं पुनर्स्थापना पर 11.21 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री इस विकास कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
राजशाही तरीके से दरबार हाल में होगा भोज
(मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों को राजवाड़ा के दरबार हाल में राजसी अंदाज में भोजन परोसा जाएगा।)
मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों को राजवाड़ा के दरबार हाल में राजसी अंदाज में भोजन परोसा जाएगा। इसमें दाल-बाटी, दही-बड़ा, मावाबाटी जैसे व्यंजन शामिल रहेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले