सात लाख रुपये देकर सॉल्वर से दिलाई थी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक अभ्यर्थी ने सात लाख रुपये देकर सॉल्वर की व्यवस्था की थी, जिसने उसकी जगह परीक्षा दी।
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक अभ्यर्थी ने सात लाख रुपये देकर सॉल्वर की व्यवस्था की थी, जिसने उसकी जगह परीक्षा दी। दस्तावेज परीक्षण और चरित्र सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़ा सामने आया। पुलिस ने आरोपित अभ्यर्थी दुर्गेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सॉल्वर राघवेंद्र रावत फरार है।
सॉल्वर की मदद से पास की थी भर्ती परीक्षा, दुर्गेश गिरफ्तार।
लिखावट और बायोमेट्रिक से हुआ खुलासा, सॉल्वर की हुई पहचान।
एमपी में अब तक 26 मामले सामने आए, पुलिस कर रही जांच।
रतलाम। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलवाने के मामले में थाना बिलपांक में परीक्षार्थी और सॉल्वर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपित अभ्यर्थी ने सात लाख रुपये देकर सॉल्वर की व्यवस्था की थी। दस्तावेज परीक्षण और चरित्र सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़ा सामने आया। प्रदेश में अब तक इस तरह के 26 मामले सामने आए हैं।
बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि मुरैना जिले के जौरा में द्वारकापुरी बस्ती निवासी आरोपित दुर्गेश राठौर का चयन आरक्षक (जीडी/रेडियो) भर्ती परीक्षा 2023 में हुआ था। आरोपित दुर्गेश लिखित व शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दस्तावेज परीक्षण और चरित्र सत्यापन के दौरान तीन सदस्यीय जांच समिति के संदेह के घेरे में आ गया था।
आरोपी राघवेंद्र रावत फरार
सख्ती से पूछताछ करने पर उसने परीक्षा केंद्र पर अपनी जगह मुरैना के सबलगढ़ निवासी राघवेंद्र रावत नामक युवक को बैठाने की बात स्वीकार की। आरोपित ने बिलपांक थाना क्षेत्र के निजी स्कूल में परीक्षा दी थी। पुलिस ने आरोपित दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी राघवेंद्र रावत फरार है, जिसकी तलाश के लिए टीम गठित की जाएगी।
लिखावट और बायोमेट्रिक से हुआ खुलासा
दस्तावेज परीक्षण में लिखावट में अंतर पाए जाने पर दुर्गेश ने बहाना बनाया कि फार्म भरते समय अंगुली में चाकू लगने से चोट थी, इसलिए उसके भाई ने फार्म भरा, हस्ताक्षर उसी के थे। संदेह दूर न होने पर कर्मचारी चयन मंडल से बायोमेट्रिक और परीक्षा केंद्र की फोटो निकाली गई।
इनमें सॉल्वर की पहचान राघवेंद्र रावत के रूप में हुई। 15वीं वाहिनी विसबल के निरीक्षक रोहित कास्डे ने मल्हारगंज थाना इंदौर में आवेदन देकर प्रकरण दर्ज कराया। मामला बिलपांक थाना क्षेत्र का होने से केस को शून्य पर दर्ज कर बिलपांक थाने स्थानांतरित किया गया, जहां असल कायमी की गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 घंटा पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 8 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले