न्यायाधीशों व कोर्ट के तकनीकी स्टाफ ने भी समझी, साइबर अपराधों की बारीकियां।
● मध्यप्रदेश स्टेट ज्यूडिशियल एकेडेमी जबलपुर द्वारा न्यायाधीशों व कोर्ट के तकनीकी स्टाफ के लिए भी आयोजित की गई, साइबर क्राइम की कार्यशाला।
● मध्यप्रदेश स्टेट ज्यूडिशियल एकेडेमी जबलपुर द्वारा न्यायाधीशों व कोर्ट के तकनीकी स्टाफ के लिए भी आयोजित की गई, साइबर क्राइम की कार्यशाला।
इंदौर- वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी अनुक्रम में दिनांक 23.03.24 को मध्यप्रदेश स्टेट ज्यूडिशियल एकेडेमी जबलपुर द्वारा न्यायाधीशों , ज्यूडिशियल ऑफिसर्स व कोर्ट के तकनीकी स्टाफ के लिए जबलपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में
अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर श्री राजेश दंडोतिया भी पहुँचे।
उक्त कार्यशाला में जबलपुर रीजन के आसपास के जिलों से आएं डिस्ट्रिक्ट जज, एडीजे, सीजेएम, जेएमएफसी आदि न्यायाधीशों , ज्यूडिशियल ऑफिसर्स व कोर्ट के तकनीकी स्टाफ सहित करीब 80 लोगों को विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड और सोशल मीडिया से संबंधित साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए वर्तमान के साइबर अपराध में नए प्रकारों, कार्यप्रणाली और एकत्र किए जाने वाले साक्ष्य की प्रकृति के बारे में विस्तार से बताया।
इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य विशेषकर सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर, आईपीडीआर आदि का संग्रह और संरक्षण किस प्रकार किया जाये व विभिन्न केस के अनुसंधान में इनका किस प्रकार बेहतर उपयोग किया जाये आदि की जानकारी साझा की।
आईटी एक्ट 2021 के तहत कार्यवाही व डिजिटल फोरेंसिक उपकरण और डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य का विश्लेषण आदि की कार्यप्रणाली से भी सभी को रूबरू करवाया।
उन्होंने सभी माननीय न्यायधीशों से कहा कि आप सभी तो अच्छे कानूनविद है, यदि आप साइबर अपराधों के भी ज्ञाता होंगे तो आप स्वयं जागरूक रहकर दूसरों को भी जागरूक कर सकते है
इस अवसर पर सभी ने साइबर सुरक्षा की बारिकियों को समझा तथा इंदौर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता की जो मुहिम चला रखी है उसकी प्रशंसा भी की।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 घंटा पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 22 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले

