
महू | शहर के अतिप्राचीन चक्कीवाले महादेव मंदिर में रामदरबार मंदिर के समीप पितृ देवता के मंदिर कक्ष में रखे चांदी के दो छोटे छत्र अज्ञात बदमाश ने चोरी कर लिए। मिली जानकारी के अनुसार चक्कीवाले महादेव मंदिर प्रांगण में गुरुवार सुबह श्रीराम दरबार मंदिर वाले कक्ष में जब नियमित पूजन करने वाले श्रद्धालु पहुंचे तो उन्होंने पितृ देवता के मंदिर वाले कक्ष में लगे दो चांदी के छोटे छत्र गायब मिले। जिसके बाद मंदिर के सीसीटीवी फुटैज भी खंगाले। वहीं इसमें यह आशंका है कि दिन के समय ही बदमाश ने मंदिर के दर्शन के दौरान मौका देखकर यह छत्र गायब किए होंगे। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने भी जांच शुरू की
