देश की बात, आपके शहर से
शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम से ठगी करने वाली गैंग का शातिर आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।
देश 26 बार पढ़ी गई

शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम से ठगी करने वाली गैंग का शातिर आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।

✓SAMCO ऐप के माध्यम से शेयर मार्केट में कई गुना प्रोफित देने के नाम से लिए थे फरियादी से 10 लाख 36 हजार 700 रुपए। ✓प्ले स्टोर से SAMCO OTC Trading का फर्जी सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाकर, कराए थे फरियादी से रुपए इन्वेस्ट।

Abhishek Raghuvanshi29 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

✓SAMCO ऐप के माध्यम से शेयर मार्केट में कई गुना प्रोफित देने के नाम से लिए थे फरियादी से 10 लाख 36 हजार 700 रुपए।

✓प्ले स्टोर से SAMCO OTC Trading का फर्जी सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाकर, कराए थे फरियादी से रुपए इन्वेस्ट।

✓ठग गैंग के द्वारा फरियादी को इंस्टॉल करवाए फर्जी Samco ऐप में दिखाया जाता था इन्वेस्ट अमाउंट पर कई गुना प्रॉफिट।

✓आरोपी का बैंक खाता विभिन्न राज्यों से अन्य शिकायतों में पहले से है फ्रिज।

✓आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में पंजीबद्ध है धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में अपराध।

अपराध क्रमांक 65/2025

धारा– 318(4) ,316(5) BNS

आरोपी का नाम – आयुष काला उर्फ छोटु जैन उम्र 23 साल नि. गांधी नगर इंदौर

{Ba की पढ़ाई किया हुआ है और पिताजी के साथ कोल्ड्रिंक्स एवं वॉटर सप्लाई का काम करता है।}

इंदौर शहर में ऑनलाइन फ्रॉड और धोखाधड़ी संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड एवं सोशल मीडिया संबंधित अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी अनुक्रम में अपराध शाखा में एक लॉ स्टूडेंट फरियादी प्रशांत राठौर निवासी इन्दौर ने शिकायत की थी जिसमें फरियादी ने बताया की मुझे दिनांक 16-12-2024 को SAMCO SECURITIES LIMITED नामक व्हॉट्सअप्प ग्रुप में जोडा गया । उक्त ग्रुप में शेयर्स को खरीदने व बेचने पर 15 से 20 प्रॉफिट प्रतिशत के मैसेज आना शुरु हो गये। इसके बाद से मुझे VFIP-706 – prasant rathore नाम के ग्रुप में एड किया गया जिसें ग्रुप एडमिन ने स्वयं को शांभवी नाम होना बताया, उक्त ग्रुप मे 6 माह के अंदर 800% रिटर्न के मैसेज आने लगे। तब उन्हें देखकर मेरे द्वारा एडमिन को मैसेज किया और हमारी बात शेयर व आईपीओ खरीदने के लिए होने लगी। मेरे द्वारा एडमिन शांभवी के कहने पर प्ले स्टोर से SAMCO एप डाउनलोड किया था। मेरे द्वारा उक्त SAMCO OTC TRADING ACCOUNT में लॉगिन कर शांभवी के कहने पर उक्त एप में मेरे BANK के खाते से कहे अनुसार BANK खातों में 50,000, दिनांक 27-12-24 को 38,000/- रु ट्रांसफर किये गये ।

उक्त राशि मुझे प्राफिट के साथ मेरे SAMCO OTC TRADING ACCOUNT में दिखाई देने लगी। उसके बाद शांभवी द्वारा मुझे बताया कि “IPO में इन्वेस्ट करने पर ज्यादा प्राफिट होगा एवं आप IPO में इन्वेस्ट तभी कर पाएगे जब आप अपने खाते से एप पर दिखाए अज्ञात बैंक खातो में पैसा ऑनलाईन ट्रांसफर करेगे। मेरे द्वारा अपने बैंक से उनके द्वारा दिये गये विभिन्न बैंक खातो में विभिन्न राशिया 2,07,700/-, 41,000/-, 5,00,000/-, 2,00,000/- रु ऑनलाईन ट्रांसफर कर दिये थे उसके बाद मेरे द्वारा SAMCO APP से शेयर व आईपीओ खरीदे व बेचे गये। मेरे द्वारा कुल जमा राशि 10,36,700/- रु पर मुझे 38,37,818/- रु की राशि का प्रॉफिट जोडकर कुल 48,75,418/- रु की राशि उक्त SAMCO APP पर दिखाई देने लगी। दिनांक 28-01-25 को जब मेरे द्वारा उक्त SAMCO APP से WITHDWAW करने की कोशिश की तो उनके द्वारा राशि निकालने पर रोक लगा दी गई। जब मेरे द्वारा शांभवी से इस संबंध में चेट की तो उनके द्वारा मुझे प्रॉफिट अमाउंट पर 5% चार्जेस व 15% केपीटल गेन टैक्स के नाम पर 7,67,563/- रु की माँग करी तब मुझे समझ आ गया कि उक्त संदिग्ध व्यक्तियो द्वारा मेरे साथ धोखाधड़ी की गई है तथा SAMCO APP में शेयर व आईपीओ लगाने के नाम पर मुझे छलपूर्वक कुल 10,36,700/- रु की ठगी की गई है।

फरियादी की शिकायत पर अपराध शाखा इंदौर के अपराध क्रमांक 65/25 धारा 318(4),316(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम के द्वारा आरोपी (1). आयुष काला उर्फ छोटु जैन उम्र 23 साल नि. गांधी नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ कार्टनुसने बताया कि वह ऑनलाइन ठग गैंग के संपर्क में आया और उनके निर्देशन में अपना बैंक खाता 15 हजार रुपए प्रॉफिट के लालच में गैंग को प्रोवाइड करवाया साथ ही आरोपी के बैंक खाते में फरियादी से ठगे गए 2 लाख 7 हजार रूपये प्राप्त हुएं थे। आरोपी से अपराध में संलिप्त साथीगण के संबंध में पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड प्राप्त करने सहित, प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

★★★★ “साइबर एडवाइजरी”★★★★

(1). अच्छे मुनाफे के लालच में शेयर एडवाइजरी कंपनी की विश्वसनीयता की जांच किए बिना कभी भी इन्वेस्टमेंट न करें।

(2). ट्रेडिंग हेतु “सेबी” द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों एवं नियमों का पूरा ध्यान रखें ।

(3). अपने ट्रेडिंग डीमेट अकाउंट के आईडी –पासवर्ड अनजान व्यक्ति से साझा न करे।

(4). सोशल मीडिया ग्रुप में दिखाए गए लुभावने ऑफर्स के लालच में आकर किसी भी टेलीग्राम, व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि में प्राप्त फर्जी लिंक पर क्लिक न करें और फर्जी लिंक माध्यम से प्राप्त apk software को भी डाउनलोड न करे।

(5). किसी भी तरह से फ्रॉड होने पर तत्काल अपने नजदीकी थाने या Ncrp पोर्टल/1930 पर कॉल या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की साईबर हेल्पलाइन पर कॉल करे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 16 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 17 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 17 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 21 घंटे पहले
जिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों?Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहलेकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार कियाBusinessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहलेवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोरBusinessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहलेमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहलेAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिएTechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहलेAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले
↑