देश की बात, आपके शहर से
लक्षित समय पर सभी परियोजनाओं का कार्य पूर्ण किया जाएगा– जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट।
देश 1 बार पढ़ी गई

लक्षित समय पर सभी परियोजनाओं का कार्य पूर्ण किया जाएगा– जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार जून-2027 तक जल संसाधन विभाग के सभी कार्य किए जाएंगें पूर्ण। मां क्षिप्रा नदी पर निर्मित घाटों पर एक दिन में 05 करोड़ श्रद्धालु कर सकेंगें स्नान।

Abhishek Raghuvanshi23 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार जून-2027 तक जल संसाधन विभाग के सभी कार्य किए जाएंगें पूर्ण।
मां क्षिप्रा नदी पर निर्मित घाटों पर एक दिन में 05 करोड़ श्रद्धालु कर सकेंगें स्नान।
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया।
सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत उज्जैन में प्रगतिरत कार्यों एवं परियोजनाओं का निरीक्षण शुक्रवार को जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट व उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि सिंहस्थ 2028 मध्य प्रदेश के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। इससे प्रदेश को एक नई अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी, उज्जैन विश्व पटल पर विकास के नए मापदंड के साथ पहचान बनाएगा। कान्ह डक्ट जैसी अद्भुत परियोजना उज्जैन में एक नई मिसाल कायम करेगी। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नदी स्वच्छता अभियान के नए मापदंड हम स्थापित करने जा रहे हैं। मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों, मजदूरों और कर्मचारियों को कहा कि आपकी यह मेहनत उज्जैन को एक नई पहचान देगी और विकास की नई इबारत लिखेगी। 30 मीटर नीचे बन रही टनल को देखने के लिए प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्री सतीश मालवीय और अन्य अतिथिगण भी टनल में उतरे और टनल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। टनल से बाहर निकलने के बाद मंत्री गणों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए और कहा की यह ऐसी अद्भुत परियोजना है जिससे मां क्षिप्रा निर्मल और स्वच्छ होकर बहेगी। इस दौरान नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव,विधायक श्री सतीश मालवीय, श्री संजय अग्रवाल, उज्जैन कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह भी मौजूद थे।
जल संसाधन मंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के लिए जल संसाधन विभाग की 2400 करोड़ रूपए की परियोजनाऐं निर्माणाधीन है। ये सभी कार्य जून 2027 तक पूर्ण कर लियें जायेंगे। मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। टनल में किसी प्रकार का लिकेज न हों ओर एपॉक्सी केमिकल को जाँच उपरान्त उपयोग किया जाए। पाईप जोड़ने के लिए भी गुणवत्ता का ध्यान रखें।
उल्लेखनीय है कि श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विभिन्न धार्मिक पर्वों पर, अनुष्ठान के दौरान पर्याप्त स्वच्छ जल उपलब्ध कराये जाने के लिए विभाग द्वारा कान्ह नदी पर कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना संचालित की जा रही है। जिसकी लागत राशि लगभग 919.94 करोड़ रुपए है। परियोजना के अंतर्गत कान्ह नदी के दूषित जल को 18.5 किलोमीटर कट/कवर एवं 12 किलोमीटर टनल निर्माण कर उज्जैन शहर की सीमा के बाहर प्रवाहित किया जाएगा।
साथ ही सिंहस्थ 2028 के आयोजन के दौरान क्षिप्रा नदी को निर्मल अविरल एवं निरंतर प्रवाहमान बनाने के लिए सेवरखेडी सिलारखेडी मध्यम सिंचाई परियोजना के अन्तर्गत लगभग 614.53 करोड रुपए की लागत राशि से कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत जिले के ग्राम सेवरखेड़ी में क्षिप्रा नदी पर बैराज का निर्माण कर पम्पिंग के माध्यम से सिलारखेडी जलाशय में जल एकत्रित कर आवश्यकता अनुसार क्षिप्रा नदी में प्रवाहित किया जायेगा। इस परियोजना से उज्जैन शहर को पेयजल एवं विभिन्न धार्मिक पर्वों पर श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप निर्मल अविरल जल उपलब्ध कराया जायेगा।
कान्ह क्लोज डक्ट परियोंजना स्थल के निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने और प्रभारी मंत्री श्री टेटवाल ने मजदूरों का मुंह मीठा कराया और अपने हाथ से मिठाई खिलाई उनसे चर्चा कर पूछा कि यदि कोई समस्या आ रही हो तो बताएं। इस पर मजदूरों ने बताया कि सभी सुरक्षा मानकों के साथ परियोजना में काम कराया जा रहा है, साथ ही वेतन भी समय पर मिल रहा है।
सिंहस्थ 2028 के दौरान अविरल व स्वच्छ क्षिप्रा के जल से होगा स्नान
साथ ही क्षिप्रा नदी पर जल संसाधन विभाग द्वारा 09 बैराज का निर्माण (उज्जैन जिले में 01, इंदौर जिले में 01, एवं देवास जिले में 07 बैराज) एवं नगर निगम उज्जैन द्वारा कालियादेह स्टॉप डेम का मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कान्ह नदी पर 11 बैराजों (उज्जैन जिले में 05 एवं इंदौर जिले में 06) का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सभी बैराजों का निर्माण लगभग 84.78 करोड रूपए की लागत से किया जा रहा है।
घाटों के निर्माण के उपरांत 24 घंटे में 05 करोड़ श्रद्धालु कर सकेंगे स्नान
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा गुरुवार को भोपाल में आयोजित जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान शिप्रा शुद्धिकरण,नदी एवं जल निकायों के विकास और घाट निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि वर्तमान में शिप्रा पर लगभग 30 किलोमीटर लंबाई में घाट निर्माण का कार्य किया जा रहा है। यह सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य है। घाटों के निर्माण से सिंहस्थ के दौरान एक दिन में लगभग 05 करोड़ श्रद्धालु स्नान का पुण्य प्राप्त कर सकेंगे। शिप्रा नदी पर बैराज निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। उज्जैन जिले में क्षिप्रा नदी पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दोनों किनारों पर शनि मंदिर से नागदा बायपास तक लगभग 778.91 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 30 किलोमीटर के घाट निर्माण कार्य किये जा रहे हैं।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
स्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीतSportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 11 मिनट पहलेNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 35 मिनट पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 2 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 2 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 4 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 4 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 5 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 6 घंटे पहले
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 16 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 16 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 21 घंटे पहले
कासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार कियाBusinessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहलेवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोरBusinessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहलेमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहलेAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिएTechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहलेAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहले
↑