देश की बात, आपके शहर से
रतलाम के जावरा में बर्फ फैक्ट्री से रिसी अमोनिया गैस
देश 0 बार पढ़ी गई

रतलाम के जावरा में बर्फ फैक्ट्री से रिसी अमोनिया गैस

सीएसपी के माता-पिता सहित कई की तबीयत बिगड़ी मंगलवार रात जावरा शहर के आईटीसी कंपाउंड स्थित पोरवाल आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया।

Abhishek Raghuvanshi9 अप्रैल 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सीएसपी के माता-पिता सहित कई की तबीयत बिगड़ी

मंगलवार रात जावरा शहर के आईटीसी कंपाउंड स्थित पोरवाल आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। पास में ही पुलिस लाइन स्थित होने से गैस से सबसे ज्यादा इसी क्षेत्र के लोग प्रभावित हुए। मौके पर पुलिस प्रशासन के अमले ने पानी का छिड़काव करवाकर स्थिति नियंत्रित की और फैक्ट्री संचालक को बुलवाकर रिसाव बंद करवाया।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

मंगलवार रात 11 बजे बर्फ फैक्ट्री में रखे 50 किलो के अमोनिया गैस के टैंक का एक बोल्ट ढीला होने से गैस रिसने लगी। आंखों में जलन व सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत पर लोगों को गैस रिसाव का पता चला।

फैक्टरी के पीछे पुलिस लाइन में सीएसपी दुर्गेश आर्मो का बंगला है। गैस रिसाव से उनके पिता हुकुम सिंह आर्मो और मां लता की भी तबीयत खराब हो गई। छोटे भाई प्रशांत आर्मों से सूचना मिलने पर वह बंगले पहुंचे और माता-पिता को सर्किट हाउस में शिफ्ट किया।

इसके बाद एसडीएम त्रिलोचन गौड़, एसडीओपी संदीप मालवीय, तहसीलदार संदीप इवने, थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन सहित अन्य अमला फैक्ट्री पहुंचा और वहां काम कर रहे आठ मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस बीच गैस रिसाव का असर कम करने के लिए पानी का छिड़काव भी शुरू करवा दिया गया। फैक्ट्री संचालक के बेटे सानिध्य को सूचना देकर मौके पर बुलवाया और अमोनिया गैस के टैंक का बोल्ट वापस टाइट किया गया, जिससे रिसाव बंद हुआ।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले
↑