देश की बात, आपके शहर से
सास को भगा ले जाने वाले दामाद ने ससुर को हड़काया, बोला- 20 साल तेरे संग रह ली, अब वो सिर्फ मेरी
देश 7 बार पढ़ी गई

सास को भगा ले जाने वाले दामाद ने ससुर को हड़काया, बोला- 20 साल तेरे संग रह ली, अब वो सिर्फ मेरी

यूपी के अलीगढ़ में मोहब्बत ने फिर बड़ा कांड कर दिया है। कांड भी ऐसा कि सुर्खियों में छा गया। शादी से 8 दिन पहले होने वाला दूल्‍हा अपनी सास को लेकर फरार हो गया। यूपी के अलीगढ़ में मोहब्बत ने फिर बड़ा कांड कर दिया है।

Abhishek Raghuvanshi10 अप्रैल 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

यूपी के अलीगढ़ में मोहब्बत ने फिर बड़ा कांड कर दिया है। कांड भी ऐसा कि सुर्खियों में छा गया। शादी से 8 दिन पहले होने वाला दूल्‍हा अपनी सास को लेकर फरार हो गया।

यूपी के अलीगढ़ में मोहब्बत ने फिर बड़ा कांड कर दिया है। कांड भी ऐसा कि सुर्खियों में छा गया। शादी से 8 दिन पहले होने वाला दूल्‍हा अपनी सास को लेकर फरार हो गया। सास भी बेटी को देने के लिए रखे गहने और लाखों का कैश लेकर होने वाले दामाद के साथ नौ दो ग्यारह हो गई। अब दामाद ने ससुर को फोन कर हड़काया है। ससुर जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि होने वाले दामाद राहुल को बार-बार फोन करने पर पहले तो वो इधर उधर की बात करता रहा। बार-बार कहता रहा कि तुम्‍हारी पत्‍नी मेरे साथ नहीं है। लेकिन लगातार कॉल करने पर उसने ह‍ड़काते हुए कहा कि हां तुम्‍हारी पत्‍नी मेरे साथ है। तुम उसे साथ 20 साल रह लिए अब भूल जाओ। वो सिर्फ मेरी है।

पुलिस अब लोकेशन ट्रेस कर दोनों की तलाश में लगी है। जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ के रहने वाले जितेंद्र कुमार बाहर रहकर अपना कार्य करते हैं। गांव में उन की पत्नी अपना देवी परिवार को संभालती हैं। जितेंद्र ने अपनी बेटी शिवानी की शादी छर्रा क्षेत्र के रहने वाले राहुल के साथ तय की थी। शादी 16 अप्रैल को होनी थी और दो तारीख को परिवार ने पीली चिट्ठी भी भेज दी थी। उधर शादी जब से तय हुई तब से होने वाला दामाद राहुल अपनी सास अपना देवी से फोन पर लंबी-लंबी बातें किया करता था।

धीरे-धीरे सास-दामाद का प्‍यार चढ़ा परवान और…

जितेंद्र कुमार बेंगलुरु में काम करते हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी शिवानी का रिश्ता राहुल के साथ तय किया था। बेटी की शादी के लिए पिता ने 5 लाख का जेवर तैयार करवाया था और 3 लाख 50 हजार रुपये का भी इंतजाम किया था। दरअसल जब शिवानी और राहुल का रिश्ता हुआ तब शिवानी की मां ने अपने दामाद को एक स्मार्टफोन दिया।

ये ही स्मार्टफोन सास और होने वाले दामाद के बीच रिश्तों की वजह बन गया। राहुल शिवानी की जगह उसकी मां यानी अपनी होने वाली सास से बात करने लगा। सास को भी अपने होने वाले दामाद राहुल की बातें अच्छी लगने लगीं और दोनों के बीच घंटों-घंटों बातों का सिलसिला शुरू हो गया। तब तक बेटी और महिला के पति ने इन सभी बातों पर गौर नहीं किया। मगर राहुल और महिला के बीच रिश्तों की नींव पड़ चुकी थी।

शिवानी की शादी में 8 दिन ही बचे थे। उसके पिता यानी जितेंद्र भी बेटी की शादी के लिए घर आ गए थे। पूरा परिवार शादी की तैयारियां कर रहा था। मगर बीते रविवार शिवानी की मां किसी काम का बहाना बनाकर घर से बाहर निकली। फिर वह घर वापस नहीं आई। परिजन महिला को खोजते रहे। मगर उसका कुछ पता नहीं चला। फिर महिला के परिजनों को खबर मिली की उनका होने वाला दामाद राहुल भी अपने घर से गायब है। फिर जो सच्चाई सामने आई, उसे जानकर पूरा परिवार हिल गया।

पता चला कि होने वाला दामाद राहुल ही अपनी होने वाली सास को भगा ले गया। फिर ये भी पता चला कि महिला भी बेटी की शादी के लिए घर में रखे 5 लाख के जेवर और 3 लाख 50 हजार रुपये लेकर गायब हुई है। बेटी का कहना है कि उसकी मां ने घर में 10 रुपये तक नहीं छोड़े हैं। घर में रखी एक-एक पाई लेकर राहुल के साथ चली गई हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशालाMadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 6 घंटे पहलेशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपयेMadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 6 घंटे पहलेएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 6 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 6 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 6 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 11 घंटे पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 11 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 12 घंटे पहले
मध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
↑