महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर किए गए चुटकुलों के सिलसिले में मुंबई पुलिस कुणाल कामरा के घर पहुंची।
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) पर किए गए चुटकुलों के सिलसिले में मुंबई पुलिस कुणाल कामरा (Kunal Kamra) के घर पहुंची।

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) पर किए गए चुटकुलों के सिलसिले में मुंबई पुलिस कुणाल कामरा (Kunal Kamra) के घर पहुंची। पूछताछ के लिए पेश न होने के बाद कॉमेडियन के खिलाफ अधिकारियों ने यह कदम उठाया। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कामरा ने कहा कि जिस जगह पर वे 10 साल से नहीं रहे हैं, वहां जाना समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘ऐसे पते पर जाना जहां मैं पिछले 10 वर्षों से नहीं रहा हूं, आपके समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी है।’
एक अधिकारी ने बताया कि कामरा को आज खार पुलिस के समक्ष पेश होना था। यह दूसरी बार है, जब उन्हें तलब किया गया था। अधिकारी के मुताबिक, ‘खार पुलिस की एक टीम माहिम में कामरा के घर गई, जहां उनका परिवार रहता है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह मामले के सिलसिले में पेश होंगे या नहीं। वह पेश नहीं हुए, इसलिए आगे की कार्रवाई पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।’ उन्होंने बताया कि कामरा को पेशी के लिए पहला नोटिस पिछले हफ्ते जारी किया गया था। पुलिस ने 7 दिन का समय देने का उनका अनुरोध ठुकरा दिया था।
आखिर क्या है कुणाल कामरा से जुड़ा विवाद
यह विवाद खार के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कुणाल कामरा के हालिया शो से उपजा है, जहां उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निशाना बनाते हुए एक पैरोडी गीत प्रस्तुत किया था। कामरा के शो के बाद शिवसेना समर्थकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने रविवार रात उस क्लब व होटल में तोड़फोड़ की थी, जहां शो का आयोजन किया गया था। शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर खार पुलिस ने कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस कामरा को 2 बार इस मामले में तलब कर चुकी है।
अग्रिम जमानत पर हैं कुणाल कामरा
मद्रास हाई कोर्ट ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को शुक्रवार को अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी थी। अदालत ने कामरा को इस शर्त पर राहत दी कि उन्हें तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के वनूर में न्यायिक मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के लिए बांड भरना होगा। जस्टिस सुंदर मोहन ने खार पुलिस को भी नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई 7 अप्रैल के लिए तय कर दी। कामरा ने दलील दी थी कि वह 2021 में मुंबई से तमिलनाडु चले आए थे और तब से वह सामान्य रूप से इसी राज्य के निवासी हैं। उन्हें मुंबई पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने का डर है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले