भोपाल में एक करोड़ की नशीली दवाएं बरामद:इंदौर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा; जल्द अमीर बनने नशे के रूप में कर रहे थे सप्लाई
भोपाल में अल्प्राजोलम टैबलेट और कोडीन सिरप की बड़ी खेप पकड़ी गई है। खास बात यह है कि ये कार्रवाई इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने की है। पकड़ी गई इन दवाओं की ब्लैक मार्केट में कीमत करीब 1 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है।

भोपाल में अल्प्राजोलम टैबलेट और कोडीन सिरप की बड़ी खेप पकड़ी गई है। खास बात यह है कि ये कार्रवाई इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने की है। पकड़ी गई इन दवाओं की ब्लैक मार्केट में कीमत करीब 1 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है। इंदौर की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार रात को ये कार्रवाई की। जिसकी जानकारी शनिवार को मीडिया को दी गई। क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी जल्द अमीर बनने के मंशा से कोरोना काल के बाद से ही अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे।
डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कुछ दिनों पहले इंदौर निवासी मोइनुद्दीन उर्फ मोना और शावेज को 360 नग कोडीन सिरप बोतल के साथ गिरफ्तार किया था। दूसरी कार्रवाई में इंदौर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू यादव को 1950 नग अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ पकड़ा था।
डीसीपी ने बताया कि दोनों ही मामलों में आरोपियों से सप्लाई करने वाली चेन की जानकारी निकाली थी। टीम को भोपाल में इसकी लिंक मिली। इसके बाद दबिश देकर बड़ी मात्रा में कोडीन सिरप और अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त की है।
सतना और भोपाल के निवासी हैं आरोपी
क्राइम ब्रांच की टीम ने सतना निवासी अमर सिंह और भोपाल निवासी अमन रावत, आकाश जैन को गिरफ्तार किया है।
अमर सिंह, आरोपी: बीएससी की पढ़ाई की है। पूर्व में गिरफ्तार हुए आरोपियों को यही कोडीन सिरप और अल्प्राजोलम टैबलेट कई गुना ज्यादा दामों पर सप्लाई करता था। सप्लाई के लिए उसे दवाइयां अमन रावत उपलब्ध कराता था।
अमन, आरोपी: इसने बीकॉम की पढ़ाई की है और मेडिकल दवाईयों की मार्केटिंग का काम पिछले 9 सालों से कर रहा है। जल्दी पैसा कमाने के लिए ये होलसेल व्यापारी आकाश से अवैध मादक पदार्थ लाकर अमर के माध्यम से सप्लाई करता था।
आकाश, आरोपी: स्वस्तिक इंटरप्राइजेस के नाम से संचालित मेडिकल ड्रग्स का होलसेल व्यापारी है। एमबीए की पढ़ाई की है। व्यापार की आड़ में कोविड के बाद से ही जल्दी पैसा कमाने की नीयत से प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट और कोडीन सिरप अवैध रूप से सप्लाई करता था। नशा करने वालों को कई गुना दाम में अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करता था।
9 लाख से ज्यादा टैबलेट और 5 हजार से ज्यादा सिरप बरामद
सीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया – भोपाल के हनुमानगंज थाने से 100 से 200 मीटर दूर ही एक गोडाउन था। जहां पर उसने माल छिपा रखा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गोडाउन से 12 कार्टून बॉक्स अल्प्राजोलम टैबलेट (9 लाख 30 हजार नग) और 40 कार्टून बॉक्स कोडीन सिरप (5240 नग बोतल) बरामद की है।
इंदौर से क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार रात में 10 से 10.30 के बीच मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। शनिवार सुबह 7 बजे तक टीम ने यहां वीडियो ग्राफी और जब्ती की कार्रवाई की। इसके बाद आरोपियों को लेकर टीम दोपहर करीब 12 बजे इंदौर पहुंची। दोपहर में करीब 3.30 बजे पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। इंदौर क्राइम ब्रांच ने भोपाल के हनुमानगंज थाने में सूचना दी थी। भोपाल पुलिस भी क्राइम ब्रांच की टीम के साथ थी।
सुबह और रात में करते थे व्यापार
पूछताछ में ये बात निकलकर सामने आई है कि अगर कोई बड़ी मात्रा में माल लेने आता था तो उसे सुबह 9 बजे के पहले या रात को 9 बजे के बाद ही माल दिया करते थे। दिन में इस काम को पूरी तरह से गोपनीय रखते थे, ताकि किसी को पता न चल सके। आरोपी सतना-रीवा सहित प्रदेश के अन्य जगह पर भी अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे। फिलहाल तीनों से पूछताछ कर ओर भी जानकारी निकाली जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 21 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले