देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 6 बार पढ़ी गई

भाजपा ने ऐसे तय किया इंदौर नगर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के लिए सुमित मिश्रा और श्रवणसिंह का नाम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंदौर नगराध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। सुमित मिश्रा को भाजपा नगराध्यक्ष और श्रवणसिंह चावड़ा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Abhishek Raghuvanshi31 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंदौर नगराध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। सुमित मिश्रा को भाजपा नगराध्यक्ष और श्रवणसिंह चावड़ा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यह निर्णय पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा लिया गया है।
सुमित मिश्रा और श्रवणसिंह चावड़ा को मिली नई जिम्मेदारी।
विजयवर्गीय गुट की ताकत बढ़ी, पार्टी में नए नेतृत्व की शुरुआत।
भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित नेताओं ने किया माल्यार्पण।
इंदौर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा ने इंदौर नगराध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर ही दी। सुमित मिश्रा भाजपा नगराध्यक्ष और श्रवणसिंह चावड़ा जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। श्रवण इसके पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। गुरुवार दोपहर इंदौर नगर के लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए रणवीरसिंह रावत और इंदौर ग्रामीण के चुनाव अधिकारी यशपाल सिंह सिसोदिया ने नगराध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचन की घोषणा की। दिसंबर के अंत में भाजपा नगराध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी हुई थी।
आम सहमति नहीं बनी तो समझौते से निकाला रास्ता
भाजपा नगराध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पद पर गुरुवार नियुक्तियों के साथ ही पिछले एक माह से चला आ रहा असमंजस खत्म हो गया। भाजपा संगठन ने प्रदेश के अन्य शहरों के नाम तो घोषित कर दिए थे, लेकिन इंदौर की स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही थी। इन नियुक्तियों के जरिये विजयवर्गीय गुट ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई है। नगराध्यक्ष बनाए गए सुमित मिश्रा और जिलाध्यक्ष बनाए गए श्रवणसिंह चावड़ा दोनों विजयवर्गीय के करीबी माने जाते हैं। रायशुमारी के बाद तक विजयवर्गीय नगराध्यक्ष के लिए टीनू जैन और जिलाध्यक्ष के लिए चिंटू वर्मा के नाम पर अड़े थे। वर्मा विजयवर्गीय के कट्टर समर्थक माने जाते हैं, जबकि जैन पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय की पसंद थे।
सुमित मिश्रा का नाम आगे बढ़ा रहे थे
विधायक रमेश मेंदोला और गोलू शुक्ला नगराध्यक्ष के लिए सुमित मिश्रा का नाम आगे बढ़ा रहे थे। जिलाध्यक्ष के लिए वर्मा का नाम रिपिट होने की प्रबल संभावना जताई जा रही थी, लेकिन रायशुमारी में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने समर्थक अंतरसिंह दयाल का नाम आगे बढ़ाकर पशोपेश बढ़ा दिया था।
यही वजह थी कि न तो नगराध्यक्ष की घोषणा हो रही थी, न ही जिलाध्यक्ष की। रायशुमारी में आम सहमति नहीं बनने से भाजपा ने इंदौर को छोड़ बाकी जगह अध्यक्ष के नाम घोषित कर दिए थे। विजयवर्गीय ने रायशुमारी में नगराध्यक्ष के लिए जैन व जिलाध्यक्ष के लिए वर्मा का नाम आगे बढ़ाया था।
दोनों की ताजपोशी नहीं हुई, फिर भी विजयवर्गीय का पलड़ा भारी रहा। मिश्रा विधायक मेंदोला के करीबी हैं और मेंदोला विजयवर्गीय के। उनका नाम समझौता वार्ता में सामने आया तो विजयवर्गीय ने मौन स्वीकृति दे दी थी।
छह दशक बाद राजपूत समाज को मिली जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष चुने गए चावड़ा राजपूत समाज से आते हैं। करीब छह दशक बाद इस पद पर इस समाज को जिम्मेदारी मिली है। दशकों पहले इसी समाज के सेमल्या चाउ के रामसिंह चौहान ने प्रभारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई थी।
भाजपा कार्यालय पहुंचे मिश्रा और चावड़ा
नवनिर्वाचित भाजपा नगराध्यक्ष मिश्रा और जिलाध्यक्ष चावड़ा दोनों गुरुवार देर शाम जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और भाजपा के पितृ पुरुष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दोनों ने कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाजी भी की।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
↑