बड़ा चाकू घोंपकर हुई राजा रघुवंशी की हत्या, खाई से मोबाइल और हथियार बरामद किए
इंदौर के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम शिलांग में हनीमून मनाने गए थे, जहां 23 मई को अचानक लापता हो गए। अब राजा का शव गहरी खाई से बरामद हुआ है, जिसमें बड़ा चाकू घोंपकर हत्या की गई थी।
इंदौर के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम शिलांग में हनीमून मनाने गए थे, जहां 23 मई को अचानक लापता हो गए। अब राजा का शव गहरी खाई से बरामद हुआ है, जिसमें बड़ा चाकू घोंपकर हत्या की गई थी। पुलिस ने चाकू और राजा का मोबाइल बरामद कर लिया है, लेकिन सोनम का पता नहीं चल सका है।
शिलांग पुलिस ने अब एसआईटी गठित कर जांच शुरू की।
स्कूटर वाला, होटलकर्मी और गाइड तीनों संदेह के घेरे में।
150 फीट गहरी खाई में मिला था राजा रघुवंशी का शव।
सहकारनगर (कैट रोड) निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में बड़ा चाकू (डाव) घोंपकर हत्या की गई थी। बदमाशों ने उससे सोने की चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट और नकदी लूटे थे। यह जानकारी शिलांग पुलिस ने दी है। पुलिस ने खाई से चाकू और राजा का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है।
राजा की पत्नी सोनम का पता नहीं चल सका है। 30 वर्षीय राजा रघुवंशी पत्नी सोनम के साथ 20 मई को हनीमून मनाने शिलांग गया था। नवदंपती 23 मई को डबल डेकर क्षेत्र में झरना देखने गए थे। दोपहर डेढ़ बजे अचानक लापता हो गए। सोमवार को हिस्ट खासी हिल्स जिले की ओसरा (शिलांग) पुलिस ने डबल डेकर क्षेत्र से 150 फीट गहरी खाई से राजा का शव डिकंपोज अवस्था में शव बरामद किया। मंगलवार को पुलिस दोबारा उसी जगह पहुंची और सोनम की तलाश की। पुलिस को सोनम तो नहीं मिली पर 10 फीट दूरी पर एक चाकू और राजा का मोबाइल पड़ा मिल गया। इससे स्पष्ट हो गया कि राजा की चाकू मारकर हत्या की गई है। बदमाशों ने उससे सोने की अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट और पर्स (नकदी) रुपये छीने हैं।
पहाड़ी इलाके में 50 की रफ्तार से कौन ले गया स्कूटर
राजा की हत्या के पीछे स्थानीय लोगों पर शक गहराता जा रहा है। उसमें किराये से स्कूटर देने वाला युवक प्रमुख संदेही है। राजा और सोनम के गायब होने के बाद स्कूटर वाला डबल डेकर क्षेत्र से स्कूटर लेकर आया और कहा कि स्कूटर लावारिस अवस्था में खड़ा हुआ था। उसमें चाबी लगी थी।
हत्या की जांच करेगी पुलिस
हादसा बता घटना छुपा रही शिलांग पुलिस अब हत्या की जांच करेगी।
इसके लिए शिलांग जिले के एसपी विवेक सयैम ने एसआईटी का गठन
कर दिया है। उधर मंगलवार को भी पुलिस ने सोनम की डबल डेकर क्षेत्र में तलाश की, मगर रात तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। राजा के भाई सचिन के मुताबिक हम चाहते हैं कि बहू जिंदा मिले।
पहला संदेही : राजा ने हिल स्टेशन पर घूमने के लिए स्कूटर किराये पर लिया था। उसमें जीपीएस लगा था। इस क्षेत्र में 30 किमी प्रति घंटा की गति से स्कूटर चलाना भी मुश्किल है। सचिन के अनुसार जीपीएस की जांच में 50 की रफ्तार मिली। नई जगह पर राजा और सोनम इतनी रफ्तार में कैसे गाड़ी चला सकते हैं।
दूसरा संदेही : दूसरा प्रमुख संदेही होटलवाला है। राजा और सोनम के बैग उसके पास मिले थे। होटलकर्मियों ने कहा- दोनों साढ़े पांच बजे घूमने निकल गए। रूम न मिलने से बैग छोड़ दिए थे। सचिन का आरोप है कि नवदंपती इतनी जल्दी कैसे उठ सकते हैं। उन्हें जल्दी जाने की कोई जरूरत ही नहीं थी। बैग में डिजिटल लाक था। दोनों बैग के लाक खुले मिले हैं।
तीसरा संदेही : राजा के स्वजन ने तीसरा शक गाइड पर जताया है। गाइड नवदंपती को रास्ते में ही छोड़कर आ गया था। उनका आरोप है कि पुलिस को तीनों के बारे में जानकारी दी, मगर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ तक नहीं की।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले