फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर नौकरी हासिल-करने का आरोप:नगर निगम के सिटी प्लानर लिखार को हाई कोर्ट ने पद से हटाने के आदेश दिए
नगर निगम के चीफ सिटी प्लानर नीरज आनंद लिखार को इस पद से हटाकर किसी और को पद सौंपे जाने के आदेश हाई कोर्ट की प्रिंसिपल बेंच जबलपुर ने जारी किए हैं।
नगर निगम के चीफ सिटी प्लानर नीरज आनंद लिखार को इस पद से हटाकर किसी और को पद सौंपे जाने के आदेश हाई कोर्ट की प्रिंसिपल बेंच जबलपुर ने जारी किए हैं। दरअसल, लिखार पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल करने के आरोप में याचिका दायर की गई थी। याचिका में उल्लेख किया गया था कि नीरज आनंद के बड़े भाई अजय लिखार ने फर्जी जाति प्रमाण से सरकारी नौकरी हासिल की थी। उनका जाति प्रमाण पत्र फर्जी साबित हुआ था तो उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। याचिकाकर्ता ने याचिका में उल्लेख किया था कि नीरज आनंद ने नगर तथा ग्राम निवेश विभाग में अपने भाई की जाति वाला प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल की है। उन्हें भी बर्खास्त कर, दिए गए वेतन व अन्य सुविधाओं की वसूली की जाए। जस्टिस विशाल मिश्रा की खंडपीठ के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई थी। विगत सोमवार को हाई कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए उन्हें इंदौर नगर निगम में पद से हटाने के आदेश दिए।कमेटी के पास लंबित है मामलाहाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद नोटिस जारी किए थे। शासन की ओर से जवाब दिया गया कि प्रमाण पत्र की जांच कराए जाने के लिए 9 अप्रैल 2025 को ही हाईपॉवर कमेटी के पास भेज दिया था। कमेटी के पास अभी यह मामला लंबित है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि नीरज आनंद नगर निगम इंदौर में सिटी प्लानर के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं, इसलिए जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित रखा जाना चाहिए। राज्य के वकील ने कहा कि चूंकि मामला हाईपॉवर कमेटी के पास है और जब तक रिपोर्ट नहीं मिल जाती, तब तक ऐसा कोई आदेश पारित नहीं किया जा सकता। *30 जून को होगी अगली सुनवाई* कोर्ट ने आदेश में कहा कि तथ्य यह है कि बड़े भाई का जाति प्रमाण पत्र फर्जी साबित हो चुका है। नीरज आनंद भी उसी जाति के हैं। इन परिस्थितियों में नीरज आनंद को नगर निगम इंदौर में सिटी प्लानर के पद पर कार्य करने की अनुमति देना उचित नहीं होगा। सिटी प्लानर का कार्य किसी अन्य व्यक्ति को सौंपा जा सकता है, लेकिन नीरज को नहीं, क्योंकि उनका जाति प्रमाण-पत्र संदिग्ध पाया गया है। सेवा के प्रारम्भ में ही उनके जाति प्रमाण-पत्र पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र लगा हुआ है। इन परिस्थितियों में अंतरिम राहत के रूप में निर्देशित किया जाता है कि वे मामले में उच्चाधिकार जांच समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने तक नीरज से सिटी प्लानर का कार्य न लें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 4 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 4 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 7 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 9 घंटे पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 11 घंटे पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 11 घंटे पहले
Health & Fitnessवेल्स में पूर्व कैदियों की ड्रग से संबंधित मौतें: रिपोर्ट में तिहाई से अधिक 12 घंटे पहले
TechnologySK Hynix के शेयर 8% से ऊपर, $25 बिलियन निवेश वापसी 13 घंटे पहले
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 14 घंटे पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 15 घंटे पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 16 घंटे पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 17 घंटे पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहले
India Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 1 दिन पहले
India Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 1 दिन पहले
LifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 1 दिन पहले
BusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 1 दिन पहले
Businessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 1 दिन पहले
Sportsमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज की 1 दिन पहले
SportsBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तक 1 दिन पहले