टैक्स चोरी करने वालों पर चार हजार रुपये पर गलती से कम टैक्स भरने पर 20 हजार रुपये का फाइन
जीएसटी के तहत कर चोरी करने वालों पर पेनाल्टी के नियमों में विसंगति सामने आई है।
जीएसटी के तहत कर चोरी करने वालों पर पेनाल्टी के नियमों में विसंगति सामने आई है। जानबूझकर कर चोरी करने वालों पर कम जुर्माना लगाया जा सकता है, जबकि गलती से टैक्स कम भरने पर ईमानदार छोटे व्यापारियों को अधिक जुर्माना देना पड़ सकता है। टैक्स बार ने आयुक्तों को ज्ञापन भेजकर न्यूनतम पेनाल्टी की सीमा हटाने की मांग की है।
ईमानदार छोटे व्यापारियों को बड़ी सजा, 10 हजार की न्यूनतम पेनाल्टी।
टैक्स बार ने की मांग, न्यूनतम पेनाल्टी की सीमा हटाने का दिया है प्रस्ताव।
इस बड़े जुर्माने से बचने के लिए खुद को बताना पड़ रहा है टैक्स चोर।
इंदौर। आप व्यापारी हैं और गलत तथ्य देकर टैक्स चोरी की मंशा से 2000 रुपये कम टैक्स भरा तो विभाग चोरी पकड़ने के बाद आपसे चार हजार रुपये पेनाल्टी के वसूलेगा। हालांकि यदि यह साबित हुआ कि आपकी मंशा टैक्स चोरी की नहीं थी। गलती से टैक्स कम भरा है तो फिर आपसे पांच गुना ज्यादा यानी 20 हजार रुपये पेनाल्टी के रूप में वसूले जाएंगे। मप्र टैक्स बार एसोसिएशन और कमर्शियल टैक्स प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन ने इस संबंध में सेंट्रल और राज्य के जीएसटी कमिश्नरों को पत्र लिखा है। बीते दिनों हुई राष्ट्रीय टैक्स कांफ्रेंस कर-चिंतन के दौरान भी कुछ विशेषज्ञों के मंथन में यह बिंदु उजागर हुआ।
कई वकीलों ने कानून की इस विसंगति का लाभ उठाने का मशविरा भी पेशेवरों को दिया कि बेहतर है जब तक नियम न बदले कर कम जमा करने के छोटे प्रकरणों में व्यापारी को बेईमान दिखाना ही लाभ का सौदा रहेगा।
इसलिए हो रहा ऐसा
जीएसटी एक्ट में कर चोरी के प्रकरणों में पेनाल्टी का निर्धारण धारा 73 और धारा 74 के तहत करने का प्रविधान किया गया है। धारा 73 उन मामलों में लागू होती है, जहां व्यापारी द्वारा कर चोरी की मंशा न हो और तथ्यों को जानबूझकर छुपाया न गया हो।
इस मामले में एक्ट में लिख दिया है कि व्यापारी से या तो कम चुकाए गए टैक्स के साथ ही उसके 10 प्रतिशत की राशि या फिर 10 हजार रुपये इनमें से जो भी अधिक राशि हो वो पेनाल्टी के रूप में वसूली जाएगी। यानी 10 हजार रुपये तो पेनाल्टी लगानी होगी।
इसके उलट व्यापारी ने कर चोरी जानबूझकर की तो धारा 74 में नियम है कि उससे कम चुकाए कर की राशि के 100 प्रतिशत के बराबर पेनाल्टी ली जाएगी। इसमें न्यूनतम पेनाल्टी की राशि नहीं लिखी है। यानी दो हजार रुपये की कर चोरी करने पर उसे एसजीएसटी और सीजीएसटी दोनों मिलाकर पेनाल्टी के चार हजार रुपये और मूल कर दो हजार जोड़कर सिर्फ 4200 रुपये ही भरना होंगे।
ईमानदार छोटे व्यापारियों को मिल रही बड़ी सजा
क्योंकि धारा 73 में न्यूनतम पेनाल्टी 10 हजार रुपये वसूलने का नियम लिख दिया है। इसलिए ऐसी स्थिति बन रही है कि ईमानदार छोटे व्यापारी को बड़ी सजा मिल रही है। टैक्स बार ने आयुक्तों को ज्ञापन भेजा है। मांग की गई है कि न्यूनतम 10 हजार पेनाल्टी की लाइन एक्ट से हटा दी जाए तो यह विसंगति दूर हो जाएगी। आने वाली जीएसटी ग्रीवांस एंड रिड्रेसल
कमेटी की बैठक में भी इस मुद्दे को
उठाया जाएगा। -अश्विन लखोटिया, सदस्य, राज्य जीएसटी ग्रीवांस एंड रिड्रेसल कमेटी

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
