इंदौर में महिला की झोपड़ी से 48 लाख कैश मिला:1 करोड़ की ब्राउनशुगर जब्त, छापे के दौरान झड़प; नोट गिनने लानी पड़ी मशीन
इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार करने वाली हिस्ट्रीशीटर महिला को क्राइम ब्रांच ने रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान महिला के परिजन की पुलिस से झड़प भी हो गई।
इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार करने वाली हिस्ट्रीशीटर महिला को क्राइम ब्रांच ने रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान महिला के परिजन की पुलिस से झड़प भी हो गई। हालात को संभालने के लिए स्थानीय थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी।
आरोपी सीमा नाथ (32) पति महेश टोपी पर पुलिस की नजर में काफी समय से थी। वह लगातार ठिकाने बदल रही थी। रविवार को मुखबिर से मिली सूचना पर क्राइम ब्रांच ने 3 टीमें बनाकर महिला बल के साथ उसकी झोपड़ी पर दबिश दी और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया। झोपड़ी से 516 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत करीब 1 करोड़ रुपए) और 48 लाख 50 हजार कैश जब्त गया गया है।
ब्राउन शुगर बरामद, देर रात तक नोट गिनती रही पुलिस
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सीमा की झोपड़ी से 500 ग्राम से ज्यादा ब्राउन शुगर जब्त की। इसके अलावा, घर में रखी लोहे की कोठियों से 500 और 100 रुपए के नोटों की कई गड्डियां मिलीं, जिन्हें कपड़ों के बीच छिपाकर रखा गया था।
पुलिस का अनुमान है कि यह पैसा नशे के अवैध कारोबार से कमाया गया है। देर रात तक पुलिसकर्मी नोटों की गिनती करते रहे। जानकारी के अनुसार ये रकम 48 लाख रुपए से ज्यादा है।
सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदती थी, फिर इंदौर में बेचती थी
हिस्ट्रीशीटर सीमा की झोपड़ी से नशीले पदार्थ को तौलकर टोकन बनाने में इस्तेमाल आने वाला इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी जब्त किया गया है। पूछताछ में उसने रवि काला के साथ मिलकर सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदकर इंदौर में बेचना कबूल किया किया है। सीमा नशा करने की आदी भी है। इससे पहले वह करीब दर्जन भर मामलों में जेल जा चुकी है।
पुलिसकर्मियों को देती थी झूठे आरोप लगाने की धमकी
सीमा का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही पुलिस के पास मौजूद है। द्वारकापुरी पुलिस कई बार उस पर कार्रवाई कर चुकी है। हर बार वह किसी न किसी तरीके से बच निकलती थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से वह अक्सर पुलिसकर्मियों के सामने अपने कपड़े फाड़ लेती थी। झूठे आरोप लगाने की धमकी देती थी। यही वजह है कि पुलिस भी उसके खिलाफ कार्रवाई करने से घबराती थी।
महिला के 2 भाई अतुल बंसल हत्याकांड में शामिल रहे
सीमा नाथ ने महेश टोपी से लव मैरिज की थी। वहीं, उसके भाई चेतन नाथ और अर्जुन नाथ, सिरपुर इलाके में हुए चर्चित अतुल बंसल हत्याकांड में शामिल रहे हैं। वहीं, उसका पति महेश टोपी भी नशे के धंधे में लिप्त है। शुभम नेपाली नाम के अपराधी से गैंगवार भी चल रही है। कुछ दिन पहले शुभम नेपाली को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
SportsCarey और Inglis ने ऑस्ट्रेलिया को 330-4 से आगे किया 25 मिनट पहले
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 50 मिनट पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 1 घंटा पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 2 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 3 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 4 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 5 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 17 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 17 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 21 घंटे पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले