इंदौर में गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट,दुकानदार सहित तीन गंभीर
धमाके की सूचना मिलते ही द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची। टीआइ सुशील पटेल के मुताबिक दीपक पूजा कर रहा था। धमाके से दीवार ढह गई और दीपक दब गया। लोगों की मदद से उसे निकाला और अस्पताल भिजवाया।

धमाके की सूचना मिलते ही द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची। टीआइ सुशील पटेल के मुताबिक दीपक पूजा कर रहा था। धमाके से दीवार ढह गई और दीपक दब गया। लोगों की मदद से उसे निकाला और अस्पताल भिजवाया। धमका इतना जोरदार था कि दुकान में रखे बर्तन सुखे पत्तों की तरह हवा में उड़कर दूर जा गिरे।
धमाके से दुकानदार सहित तीन गंभीर घायल।
बर्तन और प्लास्टिक दुकानों की दीवारे ढह गईं।
इससे उछलकर 20 फीट दूर गिरे कर्मचारी।
इंदौर। साठ फीट रोड़ पर गुरुवार दोपहर जोरदार धमाका हुआ। धमाके से दुकानों की दीवारे तक ढह गई। एक दुकानदार और दो कर्मचारी घायल हो गए। धमाका अवैध तरिके से गैस रिफिलिंग करने के दौरान हुआ है। त्योंहार के दौर में ब्लास्ट की सूचना से पुलिस भी सकते में आ गई और फोरेंसिक एक्सपर्ट,खोजी श्वान,निमग व फायरकर्मियों को मौके पर भेजा। पुलिस ने मौके से सिलेंडर भी बरामद किए हैं।
एसीपी शिवेंदु जोशी के मुताबिक घटना द्वारकापुरी थाना अंतर्गत आने वाले 60 फीट रोड़ की है। यहां रहने वाले विनोद माखिजा के दो मंजिला मकान में बंटी कसेरा की श्रीनाथ के नाम से बर्तन की दुकान है।एक तरफ विनोद के बेटे दीपक माखिजा की दीपक ट्रेडर्स के नाम से प्लास्टिक की दुकान है।
दोपहर को बंटी के कर्मचारी रोहित और सुमित गैस रिफिलिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हुआ और पूरी दुकान तहस नहस हो गई। धमाके से दीवारे तास के पत्ते की तरह ढह गई और दो मंजिला मकान हिल गया।
हादसे में दीपक माखिजा,रोहित और सुनील गंभीर रूप से घायल हुए। दुकानदार,रहवासियों ने उन्हें निजी अस्पताल भिजवाया। दीपक की हालत गंभीर है। सिर में कईं फ्रेक्चर हुए है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पत्ते की तरह हवा में उझले बर्तन,स्कूटर सवार भी घायल
धमाके की सूचना मिलते ही द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची। टीआइ सुशील पटेल के मुताबिक दीपक पूजा कर रहा था। धमाके से दीवार ढह गई और दीपक दब गया। लोगों की मदद से उसे निकाला और अस्पताल भिजवाया। धमका इतना जोरदार था कि दुकान में रखे बर्तन सुखे पत्तों की तरह हवा में उड़कर दूर जा गिरे। दुकान का बोर्ड फट गया और बाहर खड़ा एक स्कूटर चालक घायल हो गया। बंटी के मुताबिक वह पास में दुकानदार से रुपये लेने गया था। इसी बीच दुकान से ब्लास्ट की आवाज आई और धुआं दिखाई दिया। कालोनी में अफरा तफरी मच गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
SportsCarey और Inglis ने ऑस्ट्रेलिया को 330-4 से आगे किया 25 मिनट पहले
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 50 मिनट पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 1 घंटा पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 2 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 3 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 4 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 5 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 17 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 17 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 1 दिन पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले