देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
इंदौर में कांग्रेसियों ने गड्ढों में बैठकर भजन गाए:कार्यकर्ता बोले- स्वच्छता में इंदौर नंबर वन,गड्ढों में जीरो; खाना पूर्ति के लिए पेचवर्क करते
देश 17 बार पढ़ी गई

इंदौर में कांग्रेसियों ने गड्ढों में बैठकर भजन गाए:कार्यकर्ता बोले- स्वच्छता में इंदौर नंबर वन,गड्ढों में जीरो; खाना पूर्ति के लिए पेचवर्क करते

इंदौर में सोमवार हुई बारिश के साथ ही जलजमाव की स्थिति बनने लगी है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर भी आने लगे हैं। ऐसे में आज कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया।

Abhishek Raghuvanshi22 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर में सोमवार हुई बारिश के साथ ही जलजमाव की स्थिति बनने लगी है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर भी आने लगे हैं। ऐसे में आज कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया।
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने मंगलवार को खजराना चौराहे की सर्विस रोड पर गड्ढों में बैठकर भजन किए। उनका कहना था कि यह प्रदर्शन भाजपा नगर निगम परिषद और अधिकारियों को सद्बुद्धि देने के लिए किया गया है।
शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शहर भर में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और इनमें पानी भरा हुआ है। इंदौर महापौर और नगर निगम का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह प्रदर्शन किया गया। उनका कहना था कि भाजपा शासित निगम परिषद और अधिकारी कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं, उन्हें जगाने और सद्बुद्धि देने के लिए यह कदम उठाया गया है।
यादव ने कहा कि शहर की बदहाल सड़कें एक बड़ी समस्या बन चुकी हैं। कहीं ड्रेनेज लाइन बिछाने के लिए, तो कहीं नर्मदा लाइन के नाम पर सड़कें खुदी पड़ी हैं। जब देश के सबसे स्वच्छ शहर में बाहर से आने वाले मेहमान इन टूटी-फूटी सड़कों को देखते हैं, तो इंदौर की छवि धूमिल होती है।
गड्ढे इतने गहरे हैं कि वहां चलना मुश्किल हो गया है और वाहन चालकों के लिए यह दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। कई जगह गड्ढों में कीचड़ है, तो कई जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं। इससे उड़ने वाली धूल से लोगों को परेशानी हो रही है।
स्वच्छता में इंदौर नंबर वन, गड्ढों में जीरो
यादव ने कहा कि स्वच्छता में भले ही इंदौर नंबर वन हो, लेकिन गड्ढों के मामले में इंदौर जीरो है। उन्होंने बताया कि पालदा चौराहा से नायता मुंडला आरटीओ रोड तक हर साल डामरीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन बारिश आते ही सड़क फिर कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती है।
न्ययानगर और महालक्ष्मी नगर सहित 50 से अधिक कॉलोनियों की सड़कों पर भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। कई जगहों पर ड्रेनेज लाइन का पानी भी बहकर सड़कों पर जमा हो रहा है।
“मोटी चमड़ी के निगम अफसर”
देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अफसरों को आम जनता के दर्द की कोई परवाह नहीं है। भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर और निगम आयुक्त भी जनता की चिंता नहीं करते। केवल खाना पूर्ती के नाम पर पेचवर्क किया जाता है, जो ज्यादा समय तक नहीं टिकता। कई बैठकों के बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकलता, अफसर केवल बैठकों के बाद कुंभकरण की नींद में चले जाते हैं।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 17 मिनट पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 43 मिनट पहलेबायर्न के वैनसेंट कॉम्पनी अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य अच्छाSportsबायर्न के वैनसेंट कॉम्पनी अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य अच्छा 1 घंटा पहलेJill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमीHealth & FitnessJill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमी 1 घंटा पहलेMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपरTechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 3 घंटे पहलेरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहाTechnologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 3 घंटे पहलेकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 10 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 10 घंटे पहले
सरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 1 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 1 दिन पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 1 दिन पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 1 दिन पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 1 दिन पहले
↑