Indore
रॉन्ग साइड में आ रही थी बाइक… रोका तो निकले 19 आईटीएमएस चालान –
पलासिया पर विशेष चेकिंग में टीम ने पकड़ी- यातायात पुलिस ने बाइक की जप्त... चालक के पास नहीं था लाइसेंस भी इंदौर शहर के सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन श्री अरविंद तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा सघन यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं, इस दौरान नियमो का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही भी की जा रही है।
