देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsWorld
दुनिया 4 बार पढ़ी गई

ऑस्ट्रेलिया में नया वर्किंग लॉ बिल:ऑफिस के बाद बॉस का फोन भी उठाना जरूरी नहीं; 20 देशों में वर्क-लाइफ बैलेंस कानून है

फ्रांस के अलावा 20 देशों में वर्क-लाइफ बैलैंस कानून कई साल से है। (प्रतीकात्मक) ऑस्ट्रेलिया की संसद में इस हफ्ते कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एक नया बिल लाया जा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi8 फरवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ऑस्ट्रेलिया की संसद में इस हफ्ते कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एक नया बिल लाया जा रहा है। इसके तहत ड्यूटी खत्म होने के बाद कर्मचारी को बॉस की कॉल अटैंड करना जरूरी नहीं होगा। इसके अलावा, कर्मचारी को ड्यूटी के बाद ऑफिस का कोई काम नहीं कराया जा सकेगा।

बिल के ड्राफ्ट के मुताबिक- अगर कोई अधिकारी अपने कर्मचारी को ड्यूटी खत्म होने के बाद किसी भी तरह का काम करने लिए मजबूर करता है या दबाव डालता है तो उसे तगड़ा हर्जाना देना होगा।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
फ्रांस के अलावा 20 देशों में वर्क-लाइफ बैलैंस कानून कई साल से है। (प्रतीकात्मक) - Dainik Bhaskarऑस्ट्रेलिया के सोशल एक्टिविस्ट और कर्मचारी संगठन लंबे वक्त से मांग कर रहे थे कि देश में वर्किंग कल्चर को सुधारा जाए। (प्रतीकात्मक)ऑस्ट्रेलियाई सांसदों का कहना है कि कई बॉस काम पूरा होने के बाद भी बिना किसी वजह कर्मचारियों को परेशान करते हैं। (प्रतीकात्मक)सांसद बारबरा पोकोक ने कहा- हम इस बिल को ‘राइट टू डिस्कनेक्ट’ कह सकते हैं। इसका मतलब है कि बिना पैसे के ओवरटाइम नहीं कराया जा सकता। (प्रतीकात्मक)

इस बिल का पास होकर कानून बनना तय है। इसकी वजह है कि सरकार के अलावा विपक्ष भी इस बिल का पूरा समर्थन कर रहा है।

क्यों जरूरत महसूस हुई

  • ऑस्ट्रेलिया के सोशल एक्टिविस्ट और कर्मचारी संगठन लंबे वक्त से मांग कर रहे थे कि देश में वर्किंग कल्चर को सुधारा जाए। इसके अलावा यह मांग भी लगातार उठ रही थी कि देश में बॉस कल्चर को सुधारकर वर्क-लाइफ बैलेंस किया जाए। इसके बाद एम्प्लॉटमेंट मिनिस्टर टोनी बर्की ने इस बिल का ड्राफ्ट तैयार किया और अब इसी हफ्ते यह पार्लियामेंट में पेश किया जाएगा।
  • बिल के मुताबिक- अब किसी भी कर्मचारी को बिना किसी वाजिब वजह के उसका बॉस ड्यूटी के बाद फोन भी नहीं कर सकेगा। उसे किसी ईमेल का रिप्लाई या डॉक्यूमेंट फाइल को भी अपडेट करने के लिए भी नहीं कहा जा सकेगा। अगर कोई एम्पलॉई बॉस के खिलाफ शिकायत करता है तो जांच के बाद उस बॉस पर कार्रवाई होगी। उससे तगड़ा हर्जाना वसूल किया जाएगा। हर्जाने की रकम एक पैनल तय करेगा।
  • एम्प्लॉयमेंट मिनिस्टर टोनी बर्के ने कहा- यह बहुत खुशी की बात है कि इस बिल का समर्थन सभी सांसद कर रहे हैं। सभी चाहते हैं कि वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए सख्त कानून की जरूरत है। हम यही करने जा रहे हैं।

विपक्ष ने कहा- यह बिल वक्त की जरूरत

  • एंदोलू न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक-विपक्षी नेता एडम बेंट पहले ही कह चुके हैं कि वो इस बिल का समर्थन करेंगे, क्योंकि यह वक्त की जरूरत है। वो इसलिए क्योंकि हम लगातार ये शिकायतें सुनते हैं कि कई बॉस काम पूरा होने के बाद भी बिना किसी वजह कर्मचारियों को परेशान करते हैं।
  • बेंट ने आगे कहा- इस कानून के आने के बाद आप घर आते हैं या कहीं और जाते हैं, तो आपको बाॅस का फोन उठाने की जरूरत नहीं है। कोई डॉक फाइल एडिट नहीं करनी होगी और न किसी ईमेल का जवाब देना होगा। छुट्टी का मतलब सिर्फ छुट्टी होगा। अगर आपकी ड्यूटी पूरी हो गई है तो और घड़ी ने इसका इशारा कर दिया है तो कोई आपको काम के लिए मजबूर नहीं कर सकेगा। कोई दबाव नहीं डाल सकेगा। आप उसे आराम से इग्नोर कीजिए।
  • बेंट ने कहा- कोई बॉस आपको 24/7 काम के लिए परेशान नहीं कर सकेगा। वैसे भी ड्यूटी के बाद आपसे जो काम कराया जाता है, उसके लिए आपको कोई पेमेंट नहीं किया जाता। हम जानते हैं कि ड्यूटी के बाद काम करने से टेंशन पैदा होता है, हेल्थ खराब होती है और रिश्ते भी बिगड़ते हैं।

20 देशों में पहले ही कानून

  • बेंट ने आखिर में कहा- हम बहुत देर बाद यह कानून ला रहे हैं। फ्रांस के अलावा 20 देशों में यह कानून कई साल पहले ही बन चुका है। देर से ही सही हम अब इसे अमल में लाएंगे। क्या आप जानते हैं कि हर साल ऑस्ट्रेलियाई कर्मचारी 6 हफ्ते ओवरटाइम करते हैं और इसके लिए उन्हें कंपनी की तरफ से कोई पेमेंट नहीं किया जाता। इसलिए मैं कहता हूं कि आपका वक्त सिर्फ आपका है, आपके बॉस का उस पर कोई हक नहीं।
  • प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने कहा- देश की कंपनियों और सरकारी विभागों को कानून का पालन करना होगा। अगर कंपनियां किसी कर्मचारी को 24 घंटे का पैसा नहीं देतीं तो उससे इतने घंटे काम भी नहीं ले सकतीं।
  • एक सांसद बारबरा पोकोक ने कहा- हम इस बिल को ‘राइट टू डिस्कनेक्ट’ कह सकते हैं। इसका मतलब है कि बिना पैसे के ओवरटाइम नहीं कराया जा सकता। वर्क और लाइफ में बैलेंस बनाना इस बिल का मकसद है। कर्मचारी इस तरह के मामलों में शिकायत ‘फेयर वर्क कमीशन’ के पास कर सकेंगे।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 5 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 5 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 5 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 6 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 6 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 6 दिन पहले
रूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 8 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 8 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 9 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 9 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 9 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 9 दिन पहलेरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआWorldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 9 दिन पहलेसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 10 दिन पहले
यूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 16 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 16 दिन पहलेट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैंWorldट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैं 16 दिन पहलेरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखायाWorldरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखाया 16 दिन पहले
↑