मालदीव में सैनिकों की जगह टेक्निकल स्टाफ लेगा:विदेश मंत्रालय ने कहा- तीसरे दौर की बातचीत जल्द, माले को मदद घटाने से भी इनकार
दिसंबर 2023 में दुबई क्लाइमेट समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु। मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों की जगह अब भारत का टेक्निकल स्टाफ लेगा।

मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों की जगह अब भारत का टेक्निकल स्टाफ लेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी।
जैसवाल ने मालदीव को भारत से मिलने वाली मदद में कटौती की बात को भी गलत बताया। कहा- इसमें कमी नहीं की गई है। दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की बातचीत जल्द होगी।
मालदीव के लिए बजट बढ़ाया
- मालदीव और भारत के बीच जारी डिप्लोमैटिक टेंशन और वहां मौजूद करीब 80 सैनिकों की वापसी के मुद्दे पर जैसवाल ने कहा- फिलहाल, वहां जो पर्सनल (सैनिक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया) मौजूद हैं, उनकी जगह भारत का टेक्निकल स्टाफ तैनात किया जाएगा।
- उन्होंने इस मुद्दे पर तफ्सील से कुछ नहीं कहा। मालदीव को भारत की तरफ से दी जाने वाली मदद के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- इस बार के बजट में मालदीव के लिए 770.9 करोड़ रुपए रखे गए हैं। हमने मालदीव के लिए बजट बढ़ाया है। इस बजट अलॉटमेंट को आने वाले वक्त में होने वाली चीजों के लिहाज से रिवाइज भी किया जा सकता है। इसके लिए इंतजार करना होगा। भारत आज भी मालदीव के विकास का अहम साझेदार है।
- मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु ने अपने देश में मौजूद भारतीय सैनिकों के लौटने के लिए 15 मार्च तारीख तय की थी। 2 फरवरी को दोनों देशों के बीच नई दिल्ली में तमाम मुद्दों पर दूसरे दौर की बातचीत हुई। इसमें तय किया गया कि भारतीय सैनिक अब 15 मार्च 2024 की बजाए 10 मई 2024 तक लौट सकेंगे।
- इस मामले में नई बात विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बताई कि सैनिकों की जगह ‘टेक्निकल स्टाफ’ लेगा। उन्होंने इस मुद्दे पर कहीं भी मिलिट्री या सैनिक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।
भारतीय छात्र की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
जैसवाल से अमेरिका में भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा- वहां 5 भारतीय छात्रों की मौत हुई है। इनमें 2 भारतीय जबकि 3 भारतीय मूल के छात्र थे। एक स्टूडेंट विवेक सैनी की हत्या की गई थी। इस मामले में आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी मामलों की जांच चल रही है। हम इस मामले पर करीबी नजर रख रहे हैं।
कनाडा के आरोप गलत
- हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कनाडा के इलेक्शन प्रोसेस में विदेशी ताकतें दखलंदाजी की कोशिश कर रहीं हैं और वहां की सरकार ने इस मामले की जांच के लिए कमीशन बनाया है।
- इस बारे में पूछे गए सवाल पर जैसवाल ने कहा- हमने भी इस तरह की रिपोर्ट्स देखी हैं। ये आरोप बेबुनियाद हैं कि भारत कनाडा के इलेक्शन में दखलंदाजी कर रहा है। भारत सरकार की यह पॉलिसी नहीं है कि वो दूसरे देशों के डेमोक्रेटिक प्रोसेस में दखल दे। सच इसका उलट है। कनाडा हमारे अंदरूनी मामलों में दखलंदाजी करने की कोशिश करता रहा है।
- इस मामले पर एक और सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- कनाडा के सामने हमने यह मुद्दा कई बार उठाया है कि उनकी जमीन से भारत के मामलों में दखल की कोशिश होती रही है। हम आज भी यही कहना चाहते हैं कि कनाडा सरकार हमारी चिंताओं को हल करने के लिए जरूरी कदम उठाए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 5 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 5 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 5 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 6 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 6 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 6 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 8 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 8 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 9 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 9 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 9 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 9 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 9 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 10 दिन पहले
Worldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहले
WorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहले
India Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहले
India NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहले
WorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 16 दिन पहले
Worldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 16 दिन पहले
Worldट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैं 16 दिन पहले
Worldरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखाया 16 दिन पहले