देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsWorld
दुनिया 0 बार पढ़ी गई

भारतवंशी ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने गीता पर हाथ रखकर शपथ ली:वे भारत में जन्मे पहले ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर; PM सुनक ने भी गीता पर शपथ ली थी

फुटेज में ऑस्ट्रेलियाई सांसद वरुण घोष गीता पर हाथ रखकर शपथ लेते नजर आ रहे हैं। भारतीय मूल के बैरिस्टर वरुण घोष ऑस्ट्रेलिया की संसद में भगवत गीता पर शपथ लेने वाले पहले सीनेटर बन गए।

Abhishek Raghuvanshi7 फरवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भारतीय मूल के बैरिस्टर वरुण घोष ऑस्ट्रेलिया की संसद में भगवत गीता पर शपथ लेने वाले पहले सीनेटर बन गए। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया की विधानसभा और विधान परिषद ने उन्हें संघीय संसद की सीनेट में ऑस्ट्रेलियाई राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना। इसके बाद उन्हें बतौर सीनेट शपथ ली।

शपथ के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा- हमारी टीम में आपका स्वागत है। वहीं विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा- सीनेटर घोष भगवद गीता पर शपथ लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर हैं। मेरा मानना है कि जब आप किसी काम की शुरुआत करते हैं तो आपको यह तय करना होगा कि आप आखिरी नहीं हों। मुझे भरोसा है कि सीनेटर घोष अपने समुदाय के लोगों के लिए एक मजबूत आवाज होंगे।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
फुटेज में ऑस्ट्रेलियाई सांसद वरुण घोष गीता पर हाथ रखकर शपथ लेते नजर आ रहे हैं। - Dainik Bhaskarशपथ के बाद वरुण दूसरे सांसदों से हाथ मिलाते नजर आए।अमेरिका के मैरीलैंड की गवर्नर अरुणा मिलर ने भगवत गीता पर हाथ रखकर पद की शपथ ली थी।

वर्ल्ड बैंक के सलाहकार रह चुके हैं घोष
इसके अलावा कई दूसरे ऑस्ट्रेलियाई मंत्रियों ने भी घोष को बधाई दी। वरुण घोण का जन्म 1985 में भारत में ही हुआ था। वह ऑस्ट्रेलियाई संसद के पहले ऐसे सदस्य हैं, जिसने भारत में जन्म लिया है। 1997 में घोष पर्थ चले गए थे और क्राइस्ट चर्च ग्रामर स्कूल में पढ़ाई की।

उन्होंने पर्थ की एक यूनिवर्सिटी से कला और कानून में डिग्री हासिल की। फिर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में कानून के कॉमनवेल्थ स्कॉलर बने। उन्होंने इससे पहले न्यूयॉर्क में एक वित्त वकील और वॉशिंगटन में विश्व बैंक के सलाहकार के रूप में काम किया है।

वह 2015 में ऑस्ट्रेलिया लौट आए और किंग एंड वुड मैलेसन्स के साथ काम करते हुए बैंकों, रिसोर्स कंपनियों और कंस्ट्रक्शन कंपनियों के लिए कानूनी मामले संभाले। 2019 के संघीय चुनाव में वरुण घोष पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के सीनेट टिकट पर पांचवें उम्मीदवार थे। हालांकि, फिर भी उन्हें चुना नहीं गया।

ऋषि सुनक और अमेरिकी गवर्नर ने भी गीता पर शपथ ली थी
बता दें कि इससे पहले दुनियाभर में कई दूसरे नेता भी संसदों में भगवत गीता पर हाथ रखकर शपथ ले चुके हैं। पिछले साळ जनवरी में अमेरिका के मैरीलैंड राज्य की पहली इंडियन-अमेरिकन लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर ने भी गीता पर हाथ रखकर शपथ ली थी। 58 साल की अरुणा का जन्म भारत के हैदराबाद में हुआ था। वे 1972 में अपने परिवार के साथ अमेरिका गई थीं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी ब्रिटिश संसद यानी ऑफ कामंस में सांसद पद की शपथ भगवत गीता से ली थी। वे हिंदू धर्म को मानते हैं और कृष्ण भक्त हैं। ऋषि कह चुके हैं कि भगवत गीता अक्सर उन्हें तनावपूर्ण परिस्थितियों से बचाती है और उन्हें कर्तव्य पर डटे रहने की याद दिलाती है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 5 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 5 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 5 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 6 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 6 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 6 दिन पहले
रूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 8 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 8 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 9 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 9 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 9 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 9 दिन पहलेरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआWorldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 9 दिन पहलेसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 10 दिन पहले
यूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 16 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 16 दिन पहलेट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैंWorldट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैं 16 दिन पहलेरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखायाWorldरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखाया 16 दिन पहले
↑