उपराष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार वेंस बोले:सक्सेस के पीछे पत्नी ऊषा, मुझे बेहतर इंसान बनाया, बचपन की दर्दनाक यादों से उबरने में मदद की
ऊषा चिलुकुरी वांस के माता-पिता 1980 के दौरान आंध्र से अमेरिका आकर बसे गए थे। अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ने 39 साल के जेम्स डेविड वेंस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।
अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ने 39 साल के जेम्स डेविड वेंस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। अमेरिकी मीडिया TIME के मुताबिक वेंस ने अपनी सक्सेस के पीछे का कारण पत्नी ऊषा को बताया है। उन्होंने बताया कि ऊषा ने उनका हमेशा सपोर्ट किया। 38 साल की ऊषा भारतीय मूल की है।
ऊषा का जन्म और स्कूली शिक्षा सैन डिएगो में हुई। उनके माता-पिता 1980 के दौरान आंध्र से अमेरिका आकर बसे गए थे। अमेरिका में रहने के बावजूद उनके माता-पिता ने वहां की मॉडर्न संस्कृति से प्रभावित हुए बिना उन्हें भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म के अनुसार शिक्षा और संस्कार दिए। बाद में वेंस भी इन संस्कारों से प्रभावित हुए।
ऊषा की मां एक बायोलॉजिस्ट हैं और पिता इंजीनियर। ऊषा कहती हैं कि उन्होंने अपने माता-पिता के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए ही पढ़ाई की है। येल से बैचलर की डिग्री हासिल करने के बाद ऊषा ने गेट्स कैम्ब्रिज स्कॉलरशिप की मदद से कैम्ब्रिज से मास्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री हासिल की।
ऊषा ने 2014 में वेंस से शादी की
इसके बाद उन्होंने दोबारा येल लौट लॉ स्कूल में एडमिशन लिया, जहां उनकी मुलाकात वेंस से हुई। यहां स्टडी के दौरान, दोनों अच्छे दोस्त बने। बाद में दोनों को प्यार हो गया। वेंस सबसे पहले उषा के क्लास असाइनमेंट से प्रभावित हुए थे। वेंस का बचपन परिवार में बिखराव की दर्दनाक यादों में बीता।
ऊषा ने वेंस को इमोशनल सपोर्ट देकर इससे उबारा था। दोनों ने 2014 में शादी की। उनके तीन बच्चे हैं: बेटे- इवान, विवेक और बेटी- मिराबेल। ऊषा ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स के लिए क्लर्क के रूप में काम किया। वे मंगर, टोल्स और ऑल्सन नामक कानूनी फर्म में काम में भी काम कर चुकी हैं।
बाइडेन की पार्टी डेमोक्रैटिक की समर्थक समर्थक रह चुकी हैं ऊषा
ऊषा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पार्टी डेमोक्रैटिक की समर्थक रह चुकी हैं। उन्होंने 2014 में डेमोक्रेट्स के रूप में खुद को रजिस्ट्रड किया था। हालांकि, 2018 के बाद उन्होंने अपना राजनीतिक स्पोर्ट बदला।
उन्होंने हमेशा अपने राजनीतिक विचारों को निजी रखा है, लेकिन वे अपने पति के राजनीतिक सफर में एक महत्वपूर्ण सहारा बनी रही हैं।
पहले ट्रम्प विरोधी थे वेंस
ट्रम्प समर्थक बनने से पहले 2021 तक वेंस उनके कट्टर विरोधी हुआ करते थे। 2016 में एक इंटरव्यू में वेंस ने ट्रम्प को निंदा के योग्य कहा था। उनके स्वभाव और लीडरशिप स्टाइल पर भी सवाल उठाए थे। फिर 2021 में उन्होंने इसके लिए ट्रम्प से माफी मांगी। साथ ही रिपब्लिकन पार्टी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद वे ट्रम्प के करीबी बन गए।
जेडी अमेरिका की मरीन कॉर्प्स में स्पेशल कमांडो के तौर पर काम कर चुके हैं। उनको नाटो विरोधी और इजराइल का कट्टर समर्थक बताया जाता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 11 घंटे पहले
WorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 11 घंटे पहले
WorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 18 घंटे पहले
Worldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 18 घंटे पहले
Worldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहले
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहले
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 3 दिन पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 3 दिन पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 3 दिन पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 3 दिन पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 3 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 3 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 4 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 4 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले
