देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 15 बार पढ़ी गई

इटली में छुड़ाए गए 33 भारतीय, 2 आरोपी गिरफ्तार:गुलामों जैसे रखा, 10 घंटे काम, सैलेरी तक नहीं मिली; भागने पर दी थी मारने की धमकी

इटली में भारतीयों को टूटे-फूटे घर में रखा गया था। उनके पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए थे। इटली में गुलामों की तरह काम कर रहे 33 भारतीयों को छुड़ाया गया है।

Abhishek Raghuvanshi17 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इटली में गुलामों की तरह काम कर रहे 33 भारतीयों को छुड़ाया गया है। अमेरिकी मीडिया CNN के मुताबिक, इटली के खेतों में इन भारतीयों से एक दिन में 10 घंटे से ज्यादा समय तक काम करवाया जाता है। इन्हें कोई छुट्टी नहीं दी जाती थी और कई बार तनख्वाह भी रख ली जाती थी।

इटली की पुलिस ने भारतीयों को गुलाम बनाकर रखने के आरोप में 2 अन्य भारतीयों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4.17 करोड़ रुपए भी बरामद हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपी अच्छी सैलेरी का लालच देकर भारतीयों को इटली लाए थे। उनके पास से जो पैसे बरामद हुए वह उन्हें सस्ते दाम में लेबर मुहैया कराने पर मिले थे।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
इटली में भारतीयों को टूटे-फूटे घर में रखा गया था। उनके पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए थे। - Dainik Bhaskarइटली की पुलिस ने भारतीयों को गुलामों की तरह काम करवाने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।तस्वीर 30 साल के भारतीय नागरिक सतनाम सिंह की है, जिसकी इटली में मौत हो गई थी।

15 लाख रुपए लेकर दिया नकली वर्क परमिट
रिपोर्ट के मुताबिक, छुड़ाए गए 33 भारतीयों ने इटली जाने और वहां वर्क परमिट (काम करने की इजाजत) हासिल करने के लिए 15.45 लाख रुपए चुकाए थे। इसके बावजूद उन्हें जो वर्क परमिट दिया गया वह जाली था। पुलिस ने बताया कि कई भारतीयों से 11.78 करोड़ रुपए और लिए गए थे। इसके बदले उन्हें परमानेंट वर्क परमिट देने का लालच दिया गया था।

CNN के मुताबिक, भारतीय कामगार इटली से भाग न सकें, इसके लिए दोनों आरोपियों ने उनके पासपोर्ट भी छीन लिए थे। उन्हें एक पुराने, टूटे-फूटे घर में रखा गया था। घर से भागने पर उन्हें मारने की भी धमकी दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि वह आरोपियों और इटली में सस्ते दाम पर लेबर मुहैया कराने वाली कंपनियों के बीच तार जोड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं इटली में मौजूद भारतीय दूतावास ने कहा कि उन्हें मामले की सूचना मिली है। वे इटली के अधिकारियों के साथ मिलकर भारतीयों की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं।

इटली में खेत पर काम कर रहे भारतीय की मौत हुई थी
दरअसल, इटली में पिछले महीने खेत पर काम कर रहे एक भारतीय की मौत हो गई थी। खेत में घास काटते वक्त मशीन से 30 साल के सतनाम का हाथ कट गया था। आरोप लगाया गया था कि घटना के बाद मदद करने की बजाय उसके मालिक ने उसे घर के पास एक सड़क किनारे अकेला छोड़ दिया था।

इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई थी। सतनाम के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। भारतीय कामगार सतनाम के घरवालों ने इटली के प्रशासन और PM मेलोनी से इंसाफ की गुहार लगाई थी।

खेतों पर काम कर रहे एक-चौथाई लोग मानव तस्करी के शिकार
इटली में पहले भी मजदूरों की तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। साल 2018 में इटली की पुलिस ने बताया था कि देश में खेतों पर काम करने वाले एक-चौथाई मजदूर तस्करी कर लाए गए हैं। इन्हें एक गैंग के जरिए ऑपरेट किया जाता है।

CNN के मुताबिक, इटली में 11% कामगार ब्लैक मार्केट के जरिए काम करते हैं। इनका कोई रेजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। ये सभी कामगार और इनके मालिक टैक्स भी नहीं भरते हैं, जिससे मानव तस्करी को बढ़ावा मिलता है।

जनवरी 2023 के आंकड़ों के मुताबिक, इटली में 1 लाख 67 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं। 2023 में यहां 8 हजार भारतीय कामगार थे। वहीं 2025 तक यह संख्या 12 हजार के पार पहुंच जाएगी। पिछले साल दिसंबर में भारत ने इटली के माइग्रेशन समझौते को पास किया था। इसके तहत भारत हर साल 20 हजार श्रमिकों को इटली भेजेगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 10 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 11 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 17 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 18 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले
↑