देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 2 बार पढ़ी गई

हमले के 5 दिन बाद ट्रम्प बोले-मुझे भगवान ने बचाया:कहा- अवैध प्रवासी आपको खा जाएंगे; न्यूयॉर्क मैगजीन के कवर पर अर्ध-नग्न दिखे ट्रम्प-बाइडेन

रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन में ट्रम्प पत्नी मेलेनिया समेत पूरे परिवार के साथ नजर आए। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 13 जुलाई को हुए जानलेवा हमले के बाद आज यानी शुक्रवार को पहली बार भाषण दिया।

Abhishek Raghuvanshi19 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन में ट्रम्प पत्नी मेलेनिया समेत पूरे परिवार के साथ नजर आए। - Dainik Bhaskar
रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन में ट्रम्प पत्नी मेलेनिया समेत पूरे परिवार के साथ नजर आए।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 13 जुलाई को हुए जानलेवा हमले के बाद आज यानी शुक्रवार को पहली बार भाषण दिया। ट्रम्प ने विस्कॉन्सिन राज्य में हो रहे पार्टी कन्वेंशन में अपने समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए नॉमिनेशन स्वीकार कर लिया।

ट्रम्प के भाषण के दौरान उनकी पत्नी मेलेनिया समेत पूरा परिवार मौजूद रहा। पूर्व राष्ट्रपति का पार्टी कन्वेंशन में यह सबसे बड़ा भाषण था। ट्रम्प ने 92 मिनट तक स्पीच दी। इस दौरान वे अवैध प्रवासियों पर हमलावर रहे। ट्रम्प ने उनकी तुलना एलियन्स से की।

ट्रम्प ने कहा, “अमेरिका में नौकरियां किसे मिल रही हैं, अमेरिका की 107% नौकरियां गैर कानूनी एलियन्स हड़प रहे हैं।” ट्रम्प ने अवैध प्रवासियों की तुलना फिल्मी दुनिया के मॉन्सटर्स से करते हुए कहा कि वे आपको खा जाएंगे।

बता दें कि जिस वक्त ट्रम्प पर हमला हुआ था वे तब भी गैरकानूनी प्रवासियों के खिलाफ बोल रहे थे। ट्रम्प ने अपने भाषण में हमले का एक्सपीरियंस अपने समर्थकों के साथ शेयर किया। ट्रम्प ने कहा, “मैं दोबारा कभी उस बारे में बात नहीं कर पाऊंगा। मैं आज आप लोगों के बीच हूं क्योंकि उस दिन भगवान मेरे साथ थे।”

ट्रम्प ने कहा, “मेरा हाथ खून से सन गया था। लेकिन गोलीबारी के बीच भी मैं शांत रहा। मेरे समर्थक वहां से भागे नहीं। वे मेरे साथ खड़े रहे। सीक्रेट सर्विस की टीम ने भी बेहतरीन काम किया।” ट्रम्प ने अपने भाषण में सिर्फ एक बार बाइडेन का नाम लिया। फिर कहा “मैं उनका जिक्र फिर नहीं करूंगा।”

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 12 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 12 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 19 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 19 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले
↑