देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

★ पुलिस कमिश्नर इंदौर ने अपराधों पर नियत्रंण हेतु, पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर, दिये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।

★ अवैध मादक पदार्थो की गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरूद्ध पीट एनडीपीएस में प्रभावी कार्यवाही के दिये निर्देश।

Abhishek Raghuvanshi30 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

★ अवैध मादक पदार्थो की गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरूद्ध पीट एनडीपीएस में प्रभावी कार्यवाही के दिये निर्देश।

★ आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शहर में फैलाया जा रहा है सीसीटीवी कैमरों जाल, ताकि अपराधियों पर कसे पुलिस का शिकंजा।

तस्वीरों में खबर7 फोटो

★ सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु आम नागरिकों को प्रेरित करने के लिए कार्यवाही पर दिया जोर तथा शहर हित में विभिन्न स्थानों पर 1500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरें लगवाने वाले आम नागरिकगणों को दिया धन्यवाद

इंदौर दिनांक 29 जुलाई 2024- शहर में अपराधों पर नियत्रंण एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर करने तथा उसमें और कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के कार्याे की समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 29.07.24 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता द्वारा इंदौर नगरीय क्षेत्र के सभी राजपत्रित अधिकारियों की एक अपराध समीक्षा बैठक ली गयी

उक्त बैठक में अति पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, अति पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) इंदौर श्री अमित सिंह, पुलिस उपायुक्त जोन-1श्री विनोद मीणा, पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अभिनव विश्वकर्मा, पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्री पंकज पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री ऋषिकेश मीना, पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) श्री अरविंद तिवारी, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री जगदीश डावर, सहित नगरीय क्षेत्र के सभी अति. पुलिस उपायुक्तगण, सभी सहायक पुलिस आयुक्तगण उपस्थित रहें।

उक्त बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री राकेश गुप्ता द्वारा शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु नगरीय क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली के तहत जोनवार अपराधों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान प्रत्येक ज़ोन द्वारा की जा रही कार्यवाही को देखा, जिन्होंनें अच्छा काम किया उनकी सराहना की गयी और जहां पर भी कमी पाई गयी उसके लिये अच्छा कार्य करने की हिदायत भी दी गयी। जिसके तहत संपत्ति संबंधी अपराधों में अच्छी कार्यवाही पर डीसीपी ज़ोन-1 एवं आदतन अपराधियों के विरूद्ध प्रभवी कार्यवाही पर डीसीपी ज़ोन-2 की प्रशंसा की गयी, वहीं रिपिड अफेंडर विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही पर सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर के कार्य को सराहा तथा जमानत निरस्तीकरण में बेहतर कार्यवाही करने पर थाना प्रभारी विजय नगर व थाना प्रभारी राऊ की भी सराहना की गयी साथ ही नए कानून के तहत ई साक्ष्य के वीडियों डाउनलोड आदि में बेहतर कार्यवाही करने पर तुकोगंज के प्रआर. विनोद नागराज व पुलिसकर्मी गरिमा को उचित ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

इसी प्रकार रिपिड अफेंडर के विरूद्ध कार्यवाही संतोषजनक नहीं होने पर सहायक पुलिस आयुक्त आजाद नगर, सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर व सहायक पुलिस आयुक्त परदेशीपुरा को कार्य में सुधार लाने के लिये हिदायत भी दी गयी।

उन्होनें सभी को अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिये निम्नांकित दिशा-निर्देश दिये गये-

  • शहर में अवैध नशें की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अवैध नशें के कारोबार में लिप्त बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के साथ ही उनके नेटवर्क को भी ध्वस्त कर, इस बुराई को समाज से मिटाने के लिये हरसंभव प्रभावी कार्यवाही की जावें।
  • अवैध मादक पदार्थो की गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरूद्ध पीट एनडीपीएस में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जावें।
  • क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरें लगवाने हेतु सभी अपने क्षेत्र में पड़ने वाली दुकानों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों से संपर्क कर, उन्हें कैमरों का महत्व बताते हुए, उन्हें इसके लिये प्रेरित करें। साथ ही जिन आम नागरिकगणों ने शहर हित में विभिन्न स्थानों पर जो 1500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरें लगाएं है उन्हें धन्यवाद भी देकर अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया गया।
  • क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार पेट्रोलिंग, नाईट गश्त, सघन चौकिंग करते हुए, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जावे।
  • क्षेत्र में नाईट गश्त व पेट्रोलिंग मुख्य मार्गाे के साथ-साथ छोटी-छोटी गलियों में भी की जावें और कालोनी आदि के गार्डाे को भी सजग रखा जावें।
  • गुम बालक/बालिकाओं व अपहरण के प्रकरणों का प्राथमिकता से लेते हुए प्रभावी कार्यवाही की जावें।
  • थानों पर जप्तशुदा वाहनों के प्रकरणों के निराकरण हेतु भी आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
  • नशा कर वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिये संभावित क्षेत्रों में सघन चौकिंग कर प्रभावी कार्यवाही की जावें।
  • पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की सभी जानकारी का डेटा अघतन रखते हुए, उनकी हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें।
  • आदतन अपराधियों एवं लूट/स्नैचिंग आदि संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त बदमाशों के विरूद्ध सख्त कार्यवाहीं के साथ ही उन्हें जल्द जमानत न मिल पाएं इसकें लिये विधि अनुसार प्रभावी कार्यवाही की जावें तथा यदि उन्हें जमानत मिल गई हो तो उसे भी निरस्त करवाने के हरसंभव प्रयास किये जावें।
  • क्षेत्र के गुंडे/बदमाशों, कुख्यात अपराधियों की एक गुंडा लिस्ट बनाकर, रखने एवं उन्हें अपराध न करने के लिये पाबंद करने हेतु समय-समय पर उचित प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें।
  • संगठित अपराधियो एवं माफियाओं की हर गतिविधि की जानकारी रखी जावें और उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जावें ताकि कोई भी गैंग शहर में पनपने न पाएं।
  • आगामी समय में आने वाले सभी त्यौहारों के दौरान शहर में शांति पूर्ण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखते हुए, सभी नागरिकगण सुरक्षित माहौल में पूरे हर्षाेल्लास के साथ त्यौहार मनाएं इसके लिये, बेहतर पुलिस व्यवस्था और महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा जावें।
  • सोशल मीडिया पर भी अपनी पैनी नजर बनाएं रखें, ऐसा कोई भी व्यक्ति जो सोशल मीडिया पर भ्रामक, झूठी, या ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट/मैसेज/विडियों प्रसारित करता है, जिससे सांप्रदायिक उन्माद फैल सकता है, उसके विरूद्ध तत्काल उचित वैधानिक कार्यवाही की जावें।
  • बाहर से आने वाले आगंतुकों एवं घरेलू नौकर, किरायेदार आदि की चौकिंग करने हेतु सभी होटलो, लॉज, धर्मशाला, रैन बसेरों, सार्वजनिक स्थानों बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन आदि स्थानों पर लगातार सघन चौकिंग कर, संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जावें। इसके साथ ही उन्होंनें शहर में होने वाली दुर्घटनाओं को अपराधों से भी ज्यादा घातक बताते हुए, इन पर नियत्रंण हेतु कार्यवाही के लिये आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही उन्होनें सभी ज़ोन के अधिकारियों की समस्याओं को भी सुना और उसके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होनें इंदौर पुलिस द्वारा विगत समय में की गयी कार्यवाही एवं उल्लेखनीय कार्याे की सराहना कर, सभी को इसी प्रकार पूर्णरूप से कर्तव्यनिष्ठ एवं तत्पर रहते हुए जनता के हित में पुलिस की सभी प्राथमिकताओं व प्रत्येक पहलुओं पर और बेहतर कार्य हेतु हम सभी मिलकर हरसंभव प्रयास करेगें, कहते हुए सभी को प्रेरित किया।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑