सिरपुर में अवैध कॉलोनी काटने पर निगमायुक्त ने दिखाई सख्ती, तो प्रशासन ने मूलतान सोसायटी को थमाया लीज निरस्ती का नोटिस
तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन कॉलोनाइजरों पर दर्ज करवाई एफआईआरइंदौरएक तरफ प्रशासन १०० से अधिक अवैध कॉलोनियों की जांच कर एफआईआर दर्ज करवा रहा है, तो दूसरी तरफ कल नगर निगम ने भी सिरपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध कॉलोनियों पर अवैध कॉलोनी के साथ ही तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन कॉलोनाइजरों के खिलाफ द्वारकापुरी थाने पर एफआईआर दर्ज करवाई, तो दूसरी तरफ गंगवाल बस स्टैंड के पास विवादित कॉलोनी भक्त प्रहलाद नगर की संस्था मूल्तान को-ऑपरेटिव को लीज निरस्ती के नोटिस थमाए, जहां लगातार आवासीय भूखंडों पर होटल, होस्टल सहित अन्य व्यवसायिक निर्माण होते रहे हैं।
तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन कॉलोनाइजरों पर दर्ज करवाई एफआईआर
इंदौर
एक तरफ प्रशासन १०० से अधिक अवैध कॉलोनियों की जांच कर एफआईआर दर्ज करवा रहा है, तो दूसरी तरफ कल नगर निगम ने भी सिरपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध कॉलोनियों पर अवैध कॉलोनी के साथ ही तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन कॉलोनाइजरों के खिलाफ द्वारकापुरी थाने पर एफआईआर दर्ज करवाई, तो दूसरी तरफ गंगवाल बस स्टैंड के पास विवादित कॉलोनी भक्त प्रहलाद नगर की संस्था मूल्तान को-ऑपरेटिव को लीज निरस्ती के नोटिस थमाए, जहां लगातार आवासीय भूखंडों पर होटल, होस्टल सहित अन्य व्यवसायिक निर्माण होते रहे हैं।
आयुक्त और प्रभारी कलेक्टर शिवम वर्मा ने एक जानकारी में बताया कि कॉलोनी सेल ने पिछले दिनों मिल रही शिकायतों के आधार पर नोटिस जारी करने के साथ एफआईआर दर्ज कराने की शुरुआत भी की, जिसके चलते सिरपुर में सर्वे नम्बर ५२६/१/१ पर काटी गई अवैध कॉलोनी की शिकायत मिलने पर संबंधित कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। कल निगम के सहायक यंत्री सत्येन्द्र सिंह ने द्वारकापुरी थाने पर आवेदन देकर आधा दर्जन कॉलोनाइजरों पर एफआईआर दर्ज करने की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने तीन महिलाओं सहित कुल ६ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इनमें अनिल पिता रामराव बोराड़े, प्रदीप बोराड़े, श्रीमती जयश्री पति स्व. अशोक, श्रीमती सीमा पति स्व. विजय और श्रीमती उर्मिला पति स्व. सूर्यकांत के अलावा गौरव द्विवेदी के खिलाफ उक्त एफआईआर दर्ज की गई है। निगम के कॉलोनी सेल ने पिछले दिनों भी कुछ कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ बुलडोजर भी चलाए थे और सुगम यातायात की दृष्टि से भी रोजाना फुटपाथ, सड़कों पर किए जा रहे अतिक्रमणों को हटवाया जा रहा है। दूसरी तरफ लम्बे समय से विवादित भक्त प्रहलाद नगर, जहां पर पूर्व में भी निगम प्रशासन कार्रवाई भी कर चुका है, बावजूद इसके धड़ल्ले से व्यवसायिक निर्माण हो रहे हैं। लिहाजा एसडीएम मल्हारगंज ने मूल्तान को-ऑपरेटिव सोसायटी को लीज निरस्ती के नोटिस थमाए हैं। उक्त सोसायटी को आवासीय कॉलोनी के लिए सरकारी जमीन आबंटित की गई थी। मगर उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। दूसरी तरफ सोसायटी की लीज भी सालों पहले खत्म हो गई और उसे अभी तक पुनर्जीवित भी नहीं किया गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले