सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये ब्लैक स्पॉट समाप्त किये जाएंगे
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न इंदौर जिले में यातायात सुधार को देखते हुए सभी ब्लैक स्पॉट को आवश्यक सुधार कर ब्लैक स्पॉट समाप्त किया जाएगा। चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुधार का कार्य चल रहा है।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न इंदौर जिले में यातायात सुधार को देखते हुए सभी ब्लैक स्पॉट को आवश्यक सुधार कर ब्लैक स्पॉट समाप्त किया जाएगा। चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुधार का कार्य चल रहा है। साथ ही इंदौर शहर के चिन्हित चौराहों पर सिग्नल भी लगाए जाएंगे। शहर के एमजी रोड तथा जवाहर मार्ग को वन वे करने के आधिकारिक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इंदौर में ई-रिक्शा के रूट निर्धारण के संबंध में आगामी 10 से 15 दिन में रूट आवंटन की प्रक्रिया का निर्धारण किया जाएगा। साथ ही नए ई-ऑटो रिक्शा के पंजीयन को प्रतिबंधित करने के संबंध में अगले एक माह के बाद राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
यह निर्णय आज यहां कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिये गए। बैठक में डीसीपी ट्रैफिक मनीष अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, एसपी ग्रामीण सुनील गोयल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में ई-ऑटो रिक्शा के रूट निर्धारण के संबंध में ई-ऑटो रिक्शा चालक संघ और ऑटो रिक्शा चालक संघ के सदस्यों की उपस्थिति में सकारात्मक चर्चा की गई। तय किया गया कि अगले 10 से 15 दिनों में रूट आवंटन की प्रक्रिया का निर्धारण किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार नए रूट भी बनाए जाएंगे। नये ई-ऑटो रिक्शा के पंजीयन को प्रतिबंधित करने के संबंध में राज्य शासन को अगले एक माह में प्रस्ताव भेजने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में शहर के मध्य मार्केट के दुकान मालिकों एवं कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग के संबंध में भी चर्चा की गई। बताया गया कि इन्हें नगर निगम द्वारा संचालित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। बैठक में निर्देश दिए गए की देवगराड़िया रोड पर रेत के डंपर अवैध रूप से पार्किंग नहीं हो। उन्हें एक चिन्हित स्थान उपलब्ध कराया जाए

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 19 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 19 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले