.इंदौर में भले ही अभी तक औसत से आधी बारिश हुई है लेकिन संभाग के अन्य जिलों में काफी अच्छी और भारी बारिश हो रही है। इसे देखते हुए संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने सभी जिलों के कलेक्टरों, और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किये है ,लगातार बारिश और बदलते मौसम की वजह से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश भी दिए है,संभागायुक्त दीपक सिंह के मुताबिक़ इंदौर संभाग के कई जिलों अच्छी बारिश हो रही है। कई जगह नदियां उफान पर हैं और बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इसे देखते हुए सभी कलेक्टरों को उचित एहतियात बरतने के निर्देश दिए। लोगों को बारिश के दौरान स्वच्छ पेयजल मिले इसके लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए।इसके अलावा पूरे संभाग में मेडिकल कॉलेजों के सहयोग से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।इनमें बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों, बीमारियों का डायग्नोसिस कर उनका इलाज किया जाएगा।संभागायुक्त ने सभी अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतने के भी निर्देश दिए है
