श्री राम मंदिर निर्माण का श्रेय संपूर्ण हिंदू समाज को जाता है – श्री मंशाजी महाराज
प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में श्री सरकार धाम के पीठाधीश्वर श्री पूज्य उपासक श्री मंशाजी महाराजजी पत्रकारों से हुए रूबरू इंदौर।
- प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में श्री सरकार धाम के पीठाधीश्वर श्री पूज्य उपासक श्री मंशाजी महाराजजी पत्रकारों से हुए रूबरू
इंदौर। अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर के निर्माण का श्रेय किसी एक व्यक्ति अथवा राजनीतिक दल को नहीं होकर संपूर्ण हिंदू समाज को जाता है। जिन्होंने लगातार संघर्ष कर सनातन धर्म की रक्षा की। पितर कोई दोष नहीं होता और कोई भी पूर्वज अपने बच्चों का बुरा नहीं करते। ये विचार श्री सरकार धाम के पीठाधीश्वर श्री पूज्य उपासक श्री मंशाजी महाराज जी (श्री सरकार आभापुरी धाम, सिद्धपीठ आश्रम, झीरन्या जिला खरगोन) ने इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहे।
महाराज जी ने आगे कहा कि अध्यात्म कोई विषय नहीं है और ना ही कोई ग्रंथ है। यह एक पंथ है। अध्यात्म से ही सृष्टि की शुरुआत होती है और उसी से इसका अंत होता है। अध्यात्म में सभी धर्म और समाज के लोग आते हैं। कलियुग में कोई भगवान है तो वे श्री हनुमानजी हैं और उन्हीं की सरकार चल रही है। ईश्वर की ज्योति को ही ज्योतिष कहा जाता है, लेकिन आजकल खगोलविज्ञान और अंकों की गणना से इसे नापा जाता है। दरअसल कर्म ही प्रधान है और व्यक्ति को कर्म में ही विश्वास करना चाहिए। भगवा कोई चिह्न नहीं है। हमारे देवी-देवताओं के चित्रों को देखें तो वे सभी भगवा रंग में नहीं दिखेंगे। हालांकि फिल्मी दुनिया में सभी देवी-देवताओं को भगवा रंग में दिखाया जाता है। अत: जो दिखता है, हम उसी को सच मान लेते हैं। समाज पर फिल्मों का प्रभाव अधिक पड़ रहा है।
एक सवाल के जवाब में महाराज जी ने कहा कि आने वाले दौर भाजपा का है और केंद्र फिर से वही सत्तारूढ़ होगी। जहां तक इंडिया गठबंधन का सवाल है, तो फिलहाल उसका कोई उजला भविष्य दिखाई नहीं देता। दुनिया में कोई भी मनुष्य सम्पूर्ण नहीं है। संपूर्णता चरित्र से आती है, लेकिन आज सारा समाज चमत्कार की ओर भाग रहा है। जो व्यक्ति चमत्कार करता है, हम उसी को बड़ा योगी और सिद्ध मान लेते हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या युवाओं में बढ़ती नशाखोरी है और इसे एक दिन में नहीं छुड़ाया जा सकता। जरूरी है कि अभिभावक लगातार बच्चों को समझाईश दें और बच्चे भी पक्का मन बनाए तभी इस लत से मुक्ति मिल सकती है।
खरगोन के झीरन्या में स्थित श्री सरकार आभापुरी धाम, सिद्धपीठ आश्रम करीब 250 वर्ष पुराना है और यह पीढिय़ों से चला आ रहा है। यहां पर एक सिद्धकुंड है, जहां लगातार झरना बहता रहता है। इस धाम पर 17 वर्ष पूर्व श्री सरकार की स्थापना की गई। तब से यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। नवरात्रि में यहां पर विशेष अनुष्ठान होते हैं, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। प्रारंभ में इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने महाराज जी का परिचय दिया और स्वागत उपाध्यक्ष दीपक कर्दम ने किया। आभार महासचिव हेमन्त शर्मा ने व्यक्त किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
