देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 7 बार पढ़ी गई

शुभ मंगल सावधान!:वाट्सएप पर शादी का निमंत्रण, डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक

शादियों का सीजन शुरू होते ही साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका निकाल लिया है। शातिर ठग अब वाट्सएप पर ई-कार्ड भेज रहे हैं। जैसे ही फाइल डाउनलोड करते हैं, मोबाइल हैक हो जाता है।

Abhishek Raghuvanshi18 नवंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

शादियों का सीजन शुरू होते ही साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका निकाल लिया है। शातिर ठग अब वाट्सएप पर ई-कार्ड भेज रहे हैं। जैसे ही फाइल डाउनलोड करते हैं, मोबाइल हैक हो जाता है। 12 नवंबर से अब तक क्राइम ब्रांच में 6 शिकायतें पहुंच चुकी हैं। 4 पीड़ितों से 8 लाख रुपए ठग लिए हैं। कुछ मामलों में अपराधियों ने कॉन्टैक्ट लिस्ट व फोटो गैलरी हैक कर फोटो मार्फिंग कर बदनाम करने का प्रयास किया है।
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोदिया ने बताया, एपीके फाइल भेजकर ठगी का ये नया ट्रेंड है। कई एंड्राइड फोन यूजर्स बिना सोचे-समझे अंजान या परिचितों के नंबरों से आए ई-कार्ड सीधे डाउनलोड कर लेते हैं। इसी का फायदा साइबर अपराधी उठाते हैं और ठगी कर रहे हैं। ऐसे ई-कार्ड, निमंत्रण या ई-पत्रिकाएं आपके पास आए तो पहले नंबर चेक करें। परिचित हो तो उनसे संपर्क करें फिर डाउनलोड करें। यदि एपीके लिखा है तो डाउनलोड न करें। एक मामले में ऐसी ही सूझबूझ से ठगी की वारदात को रोका भी गया।
एपीके फाइल डाउनलोड का मतलब मोबाइल का एक्सेस दूसरों के हाथों में सौंपना
ई-कार्ड एपीके (एंड्रोइड पैकेजिंग किट) फाइल वाले हैं।
एपीके फाइल में एप्लिकेशन कोड होता है। यह फाइल मोबाइल डिवाइस में वायरस इंस्टॉल कर देती है। इससे अपराधी कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोटो गैलरी, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड डिटेल और ओटीपी व वाट्सएप तक हैक कर लेते हैं।
एपीके आपके डिवाइस का अनधिकृत एक्सेस आरोपियों को दे देती है। इससे हैकर्स डिवाइस (मोबाइल) को नियंत्रित कर सकते हैं।
एपीके फाइल फिशिंग अटैक के लिए भी उपयोग की जा सकती है, जिससे आपके डिवाइस में मलिशियस कोड इंस्टॉल हो जाता है।
जिन 4 मामलों में 8 लाख ठगे, उनमें दो मामलों में बैंकिंग, क्रेडिट, डेबिट कार्ड डिटेल और ओटीपी हासिल कर ठगी की।
एक मामले में आरोपियों ने पीड़ित का वाट्सएप हैक किया। फिर रिश्तेदार बनकर मदद के नाम पर पैसे ठग लिए।
एक अन्य मामले में फोटो को अश्लील बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे।
ऐसे बच सकते हैं इस तरह की ठगी से
मोबाइल में किसी भी एप्लिकेशन को ऑफिशियल स्टोर से डाउनलोड करें।
एप्लिकेशन की रेटिंग और रिव्यू चेक करें।
एप्लिकेशन के परमिशन की जांच करें।
अपने डिवाइस में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें।
अपने डिवाइस को नियमित रूप से अपडेट करें।
डिजिटल अरेस्ट के आरोपी ने कबूला- ऑस्ट्रेलियाई सर्वर, इंटरनेशनल नंबर से कॉल कर डराते थे
शहर की सॉफ्टवेयर डेवलपर महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 12 लाख की धोखाधड़ी करने वाले तेलंगाना के बदमाश के. कृष्ण कुमार ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया, उसकी गैंग ऑस्ट्रेलियाई सर्वर का उपयोग कर इंटरनेशनल नंबरों से लोगों को डराने के लिए कॉलिंग करती है।
आरोपी के पास से 2 सैलरी अकाउंट भी मिले हैं। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी के. कृष्ण कुमार का भाई जय सिम्हा रेड्‌डी डिजिटल अरेस्ट गैंग का इंटरनेशनल स्तर पर संचालन करता है। पत्नी श्वेता रेड्‌डी भी गैंग में शामिल है। वह भी दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक व मप्र में कई लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने में लिप्त रह चुकी है। वह पति के साथ धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार भी हो चुकी है। हर बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद जय देश छोड़कर दुबई भाग जाता है।
बड़ी जांच एजेंसियां भी जुटीं
डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं को इंटरनेशनल स्तर पर ठगी करने वाले दूसरे देशों के संगठित गिरोह के बदमाश भी अंजाम दे रहे हैं, क्योंकि इन बदमाशों द्वारा जो पैसा भारतीय लोगों से ठगा जा रहा है, वह दूसरे देशों की करंसी में कन्वर्ट होकर हवाला के जरिए पहुंच रहा है। इस मामले में अब बड़ी जांच एजेंसियां भी जुटी हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 10 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑