विधानसभा 2 के परदेशीपुरा स्थित कनकेश्वरी मंदिर में हुआ सामूहिक ॐ नमः शिवाय का जाप
देव से महादेव संस्था के संस्थापक आकाश विजयवर्गीय संग 2 हजार से अधिक लोगों ने किया जाप 4 प्रकार की इच्छाओं से मुक्त होकर मानव शिव स्वरूप बन सकता है,स्वस्थ शरीर और समृद्ध जीवन के लिए ओम नम: शिवाय का जाप रामबाण औषधी - आकाश विजयवर्गीय इंदौर :- देव से महादेव वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा रविवार 8 दिसंबर को ओम नम: शिवाय के जाप का आयोजन किया गया।
देव से महादेव संस्था के संस्थापक आकाश विजयवर्गीय संग 2 हजार से अधिक लोगों ने किया जाप
4 प्रकार की इच्छाओं से मुक्त होकर मानव शिव स्वरूप बन सकता है,
स्वस्थ शरीर और समृद्ध जीवन के लिए ओम नम: शिवाय का जाप रामबाण औषधी – आकाश विजयवर्गीय
इंदौर :- देव से महादेव वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा रविवार 8 दिसंबर को ओम नम: शिवाय के जाप का आयोजन किया गया। परदेसीपुरा स्थित कनकेश्वरी माता मंदिर में आयोजित इस धार्मिक समागम में 2 हजार से ज्यादा धर्मप्रेमी जनता ने भाग लिया और श्रद्धापूर्वक ओम नम: शिवाय का जाप किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री आकाशजी विजयवर्गीय ने कहा कि ओम नम: शिवाय के जाप से शांति और समृद्धि मिलती है इसलिए अब हर सप्ताह किसी सिद्ध स्थान पर ओम नम:शिवाय के जाप का आयोजन किया जाएगा।
जीवन को दुखों से मुक्त करने का मिशन
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए श्री आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि देव से महादेव संस्था ने मिशन अनासक्त का प्रारंभ किया है और इसके तहत सुख, शांति, समृद्धि के लिए ओम नम: शिवाय के जाप किए जा रहे हैं। इसलिए हर व्यक्ति को इस आयोजन के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए। शिवपुराण में कर्म से भोग और भोग से वैराग्य की उत्पत्ति का वर्णान किया गया है। यदि व्यक्ति वैराग्य की अवस्था को प्राप्त कर लेता है तो हर हाल में खुश रहता है और अपने जीवन से संतुष्ट रहता है। वैराग्य से मानव जीवन में अनासक्ति की प्राप्ति हो जाती है। महादेव और मानव में प्रमुख अंतर इच्छाओं का है। शिव इच्छाओं से मुक्त है और हम इच्छाओं से युक्त हैं। शास्त्रों में 4 प्रकार की इच्छाओं का वर्णन किया गया है। पुत्र की इच्छा, नाम कमाने की इच्छा, धन कमाने की इच्छा और जीवन जीने की इच्छा। इन चारों प्रकार की इच्छाओं से मुक्त होने पर मानव शिव स्वरूप बन जाता है। त्याग से ही जीवन से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि मंत्र जाप के लिए गुरु की आवश्यकता होती है, लेकिन ओम नम: शिवाय के जाप के लिए आप महादेव को अपना गुरु मानकर जाप का प्रारंभ कर सकते हैं।
त्याग की भावना से मिलती है जीवन में शांति
उन्होंने कहा कि आजकल की भागदौड़ भरी जिदगी में मानव दुखों के जंजाल में उलझ कर रह जाता है और इन सांसरिक दुखों से मुक्ति का सर्वोत्तम उपाय ओम नम: शिवाय के जाप हैं। हमें जीवन में सुख, समृद्धि और शांति के लिए मुख्य रूप से 3 बातों पर ध्यान देना चाहिए। सुख हमें शरीर से प्राप्त होता है और स्वस्थ शरीर से मानव सुखों को भोग सकता है। समृद्धि कर्म से मिलती है और देश, काल, परिस्थिति के अनुसार सदकर्म करते हम समृद्धि को प्राप्त कर सकते हैं। शांति हमें परिवार से मिलती है और परिवार के लिए त्याग की भावना रखकर हम शांति को प्राप्त कर सकते हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण महादेव हैं, जिन्होंने अमृत मंथन से निकले विष को ग्रहण किया और अमृत का वितरण कर दिया। इसा तरह हम घर-परिवार के लिए यदि त्याग करेंगे तो हमें शांति स्वत: ही मिल जाएगी।
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र 2 के समस्त देव से महादेव संस्था के पदाधिकारी, पार्षद गण, मंडल एवं वार्ड के पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में भक्त जन मौजूद थे।
गौरतलब है कि संस्था देव से महादेव वेलफेयर सोसाइटी प्रत्येक रविवार को इंदौर शहर के अलग-अलग प्राचीन मंदिरों में जाकर सामूहिक ओम नमः शिवाय का जाप करती है, इसी कड़ी में आज परदेशीपुरा स्थित कनकेश्वर देवी मंदिर पर जाप का आयोजन किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
