रंगोली बना रहीं दो बच्चियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा… इंदौर का मामला, नाबालिग निकला चालक
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के कारण हादसे का एक और मामला सामने आया है। और भी दुखद यह है कि हादसा दीवाली से पहले हुआ, जब बच्चियां घर के बाहर रंगोली बना रही थी।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के कारण हादसे का एक और मामला सामने आया है। और भी दुखद यह है कि हादसा दीवाली से पहले हुआ, जब बच्चियां घर के बाहर रंगोली बना रही थी। परिवार में दीवाली की खुशियां गम में बदल गई है।
पुलिस ने देर रात आरोपी को पकड़ा, आगे की जांच जारी
टक्कर के बाद मशक्कत से कार के बच्चियों को निकाला
14 और 17 वर्षीय बच्चियां अस्पताल में भर्ती, दोनों गंभीर
इंदौर। राजनगर में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर के बाहर रंगोली बना रहीं दो बेटियों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इसके बाद कार दुकान में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों कार के नीचे फंस गई थीं। स्वजन ने मशक्कत के बाद उन्हें निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक नाबालिग कार चालक निवासी हुकमचंद नगर फरार हो गया। हादसे में 14 वर्षीय नव्या को गंभीर चोट आई है। वह निजी अस्पताल में आईसीयू में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है, वहीं नीट की तैयारी कर रही प्रियांशी दूसरे अस्पताल में भी भर्ती है।
देर रात बुआ के घर से गिरफ्तार हुआ आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेजी से गली में आई और दोनों बेटियों को टक्कर मारकर दुकान में जा घुसी। तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर लोग बाहर आए।
इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी और कार पलटा दी। पुलिस ने देर रात बेटमा से 17 वर्षीय आरोपी को बुआ के घर से गिरफ्तार कर लिया।
दोनों बेटियों को पहले मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद नव्या को मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत ज्यादा खराब है
डॉक्टरों ने नव्या के ऑपरेशन के लिए दस घंटे का समय दिया है, जबकि प्रियांशी को भी गंभीर चोटें आई हैं। नव्या के पैर में फ्रैक्चर है और सिर में भी चोट लगी है।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
प्रत्यक्षदर्शी उमेश कुशवाह ने बताया कि जैसे ही दुर्घटना हुई, वे दौड़कर दोनों को अस्पताल पहुंचाने में मदद के लिए आए। राजकुमार प्रजापत ने बताया कि प्रियांशी उनकी भतीजी है।
दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपित के चाचा की राजनगर में किराना की दुकान है। वह चाचा से मिलने के बाद घर के लिए निकला था। जय भवानी नगर की संकरी गलियों से घर जाने का रास्ता पास होने से वह यहां से जा रहा था।
क्षेत्र में नशा करने वालों का बढ़ रहा आतंक
रहवासियों के मुताबिक क्षेत्र में नशे की लत और असामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ गया है। अक्सर बदमाश नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए हादसों को अंजाम दे रहे हैं। यह घटना भी इसी का परिणाम हो सकती है। यहां पुलिस का खौफ समाप्त हो चुका है।
डॉक्टर बनने की तैयारी कर रही प्रियांशी
स्वजन ने बताया कि प्रियांशी डॉक्टर बनना चाहती है, इसलिए वह नीट की तैयारी कर रही है। पिता रंगोली की दुकान संचालित करते हैं। नव्या कक्षा आठवीं में पढ़ती है। पिता की पान की दुकान है। दोनों पड़ोसी हैं और अपने-अपने घरों के बाहर रंगोली बना रही थीं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 8 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले