माता-बहनें निर्भीक होकर करें भक्ति, पंडालों में पेट्रोलिंग करेगी शक्ति’
इंदौर में नवरात्र पर्व पर गरबा पंडाल, भजन संध्या, भंडारा और कन्या पूजन जैसे स्थलों पर माता-बहनों को घबराने की जरूरत नहीं है।
इंदौर में नवरात्र पर्व पर गरबा पंडाल, भजन संध्या, भंडारा और कन्या पूजन जैसे स्थलों पर माता-बहनों को घबराने की जरूरत नहीं है। शहर में सवा से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई है, जो माता-बहनों के घर पहुंचने तक पेट्रोलिंग करेगी। शनिवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमितसिंह ने ‘शक्ति दल’ के दस्तों को हरी झंडी दिखाकर मैदान में रवाना किया। पुलिस आयुक्त (एडीजी) राकेश गुप्ता के मुताबिक शक्ति दल में सवा सौ से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों के साथ नगर सुरक्षा समिति सदस्यों (नसुसस) को भी शामिल किया गया है। इन्हें दोपहिया वाहन के साथ सभी थानों पर तैनात किया है। एक थाने पर चार सदस्यों की टीम भेजी गई है। बड़े और संवेदनशील थानों पर आठ सदस्यों को तैनात किया है।
शक्ति दल थाना प्रभारी से सूची लेकर गरबा पंडाल, भजन संध्या, कन्या पूजन स्थल, भंडारा आदि कार्यक्रमों में जाएगा। यह दल उन रास्तों में भी पेट्रोलिंग करेगा, जहां से बहन-बेटियों की आवाजाही ज्यादा रहती है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर(कानून) अमितसिंह के मुताबिक प्रशिक्षित पुलिसकर्मी मनचलों, छेड़छाड़ के आरोपित, संदेही और नशाखोरी करने वालों की धरपकड़ भी करेगी। आयोजकों और महिला प्रतिभागियों से संपर्क रखने का सुझाव भी दिया है।
हेल्प लाइन पर दें सूचना
नवरात्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने हेल्प लाइन नंबर-7049119202 भी जारी किया है।
ग्रामीण क्षेत्र में निर्भया मोबाइल और ड्रोन से होगी पेट्रोलिंग
आईजी (ग्रामीण) अनुराग ने ग्रामीण क्षेत्र में निर्भया मोबाइल का गठन किया है, जो नवदुर्गा उत्सव के दौरान सतत पेट्रोलिंग करेगा। एसपी हितिका वासल के मुताबिक तीन मोबाइल में महिला पुलिसकर्मी व अधिकारी पदस्थ रहेंगी। आवारा तत्वों, छेड़छाड़ के आरोपितों की धरपकड़ की जाएगी। पुलिस पंडालों में ड्रोन कैमरे से भी पेट्रोलिंग कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले