महादेव नगर में उत्पात:बदमाशों ने बाइक सवार को पीटा, कार वाले से झगड़े फिर घर में घुस वृद्धा को घसीटा, गिरफ्तार
तिलक नगर क्षेत्र में रविवार शाम चार बदमाशों ने नशे में जमकर आतंक मचाया। वे पहले नारायणी अस्पताल के पास एक कार सवार से भिड़े और उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसके बाद एक बाइक वाले को पीटा।
तिलक नगर क्षेत्र में रविवार शाम चार बदमाशों ने नशे में जमकर आतंक मचाया। वे पहले नारायणी अस्पताल के पास एक कार सवार से भिड़े और उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसके बाद एक बाइक वाले को पीटा। लड़ते हुए वे एक ट्रांसपोर्टर के घर में घुस गए और वहां वृद्धा को घसीटने लगे। लोगों ने एक बदमाश को पकड़ा तो वह ब्लेड दिखाकर भाग गया। बाद में चारों आरोपी थाने में थे और सिपाहियों से अभद्रता कर रहे थे। एक सिपाही की वर्दी पर भी बदमाश ने हाथ डाला।पुलिस ने बंगाली चौराहे के पास महादेव नगर में रहने वाले ट्रांसपोर्टर दीपक पारीक की शिकायत पर रमाबाई नगर के बदमाश राहुल जाटव और उसके तीन साथियों पर साधारण मारपीट का केस दर्ज किया है। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि मैं शाम को छत पर बैठा था। तभी देखा कि ऑटो रिक्शा में बैठे चार बदमाश एक फूड डिलीवरी बॉय से विवाद कर उसका मोबाइल छीन लिया, उसे पीटने लगे। यह घटना कैमरों में भी कैद हो गई।
थाने पर पुलिसकर्मियों को भी धमकाने लगे थे नशेड़ी
हमने डायल 100 पर फोन किया फिर थाने पहुंचे। वहां पता चला कि आरोपी पहले से थाने में बैठे थे और पुलिसकर्मियों को धमका रहे थे। बदमाश ने हेड कांस्टेबल की वर्दी पकड़ी तो पुलिसकर्मियों ने उसे जमकर पीटा। हम रिपोर्ट लिखवाने लगे तो पुलिस ने दर्ज ही नहीं की। बदमाश हमें धमकी देने लगे कि दो घंटे में छूट जाएंगे फिर देख लेंगे। तभी कार सवार युवक जॉली आया। उसने बताया कि इन नशेड़ियों ने मेरा मोबाइल गायब कर दिया है।
बहू ने गेट लगाया तो खुद को बचा पाई
बकौल फरियादी बदमाश लड़ते-लड़ते एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। डिलीवरी बॉय बचने के लिए हमारे में आया तो बदमाश मेरे घर में घुस गए। एक बदमाश ने मेरे घर पर पत्थर फेंका। तभी मेरी वृद्ध मां मंजू पारीक दौड़ी तो बदमाशों ने उनका हाथ पकड़ा और घसीटने लगे। झूमाझटकी में मुझे और मेरी मां को चोट आई। मेरी पत्नी ने दरवाजा बंद कर खुद को बचाया। फिर बदमाश बाहर लड़ने लगे और बड़े-बड़े पत्थर मेरे घर में फेंकने लगे।
बदमाशों को हमने पकड़ा है
बदमाशों ने पुलिस पर हाथ नहीं उठाया। उन्हें हमने पकड़ा है। वे बाइक सवार से झगड़ा करते हुए एक घर में घुसे थे। इन्होंने कार वाले से झगड़ा किया। उसका मोबाइल कार में ही मिल गया है। थाने पर किसी की वर्दी नहीं फाड़ी है।
- अजय नायर, टीआई तिलक नगर

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 29 मिनट पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले