शुजालपुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में सोमवार सुबह से देर रात तक अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दिवस का उत्साह देखने को मिला शहर के श्रीराम मंदिर, विचित्र वीर हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर और रोकड़िया सरकार सहित विभिन्न मंदिरो में धार्मिक अनुष्ठान,56 भोग, महाप्रसाद भंडारे, सुंदरकांड ,भजन कीर्तन और महा आरती का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे शहर के टेम्पों चौराहें पर महाकाल सेवा समिति द्वारा आकर्षक पंडाल सजाते हुए 5100 से अधिक दीपकों की सजावट कर श्रीराम की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई , जिसका केबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद यहां तीन घण्टों का आकर्षक फायर शो आयोजित किया गया जिसमें की गई आकर्षक आतिशबाजी का हजारों दर्शकों ने लुत्फ उठाया। इस आयोजन में केबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार ने रामधुन पर श्रृद्धालुओं जमकर थिरकते हुए ठुमके लगाएं। वहीं रोकड़िया सरकार हनुमान मंदिर पर आयोजित महाआरती में शामिल होकर केबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार द्वारा 1992 में अयोध्या पहुंचे 40 से अधिक कारसेवकों का सम्मान किया गया।
