पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर (ग्रामीण) ज़ोन, इंदौर
लोकसभा चुनाव आचार संहिता के लगते ही सक्रिय हुई पुलिस ; अवैध गतिविधियों पर लगातार की जा रही है कार्यवाही | इन्दौर ग्रामीण ज़ोन आई.जी. के नेतृत्व में जोनल पुलिस टीम हुई सक्रिय ; आईजी द्वारा स्वयं की जा रही है मॉनीटरिंग ।
लोकसभा चुनाव आचार संहिता के लगते ही सक्रिय हुई पुलिस ; अवैध गतिविधियों पर लगातार की जा रही है कार्यवाही |
इन्दौर ग्रामीण ज़ोन आई.जी. के नेतृत्व में जोनल पुलिस टीम हुई सक्रिय ; आईजी द्वारा स्वयं की जा रही है मॉनीटरिंग ।
• लोकसभा चुनाव 2024 के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके संपादित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप इंदौर (ग्रामीण) ज़ोन में पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। आई. जी. इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग के निर्देशन एवं उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) रेंज श्री निमिष अग्रवाल तथा उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज श्री अतुल सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सीमावर्ती राज्यों से समन्वय स्थापित करते हुये बॉर्डर मीटिंग का आयोजन, अन्तर्राज्यीय नाकों की स्थापना एवं अवैध शराब, अवैध हथियार, मादक पदार्थो एवं अन्य गतिविधियों के विरुद्ध आपराधिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही आदर्श आचार संहिता के लागू होने के दिनांक से निरंतर की जा रही है |
• इस क्रम में इंदौर ज़ोन से लगने वाले सीमावर्ती राज्यों से समन्वय स्थापित करते हुए, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) स्तर से लेकर थाना प्रभारी स्तर तक 54 बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई हैं। इस मीटिंग में आपसी समन्वय, संयुक्त पुलिस ऑपरेशन, विभिन्न वारंटो की सूची का आदान-प्रदान एवं चेकिंग हेतु अंतर्राज्यीय नाकों की स्थापना की गई है । जोनल पुलिस द्वारा 68 वारंटियों को पकड़कर सीमावर्ती राज्यों को सौंपा गया है ।
आचार संहिता लागू होने की तिथि दिनांक 16.03.2024 से दिनांक 28.04.2024 तक की अवधि में विगत 44 दिनों में पुलिस द्वारा की गईं कार्यवाहियाँ –
- 3 करोड़ 80 लाख रू. की अवैध शराब की जप्ती । 2053 आरोपियों को किया गिरफ्तार ।
- 07 अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री ध्वस्त की गई एवं 683 अवैध हथियार पकड़े गये ।
- 75 लाख से अधिक कीमत की 93 कि.ग्रा. चांदी पकड़ाई ।
- अंतर्राज्यीय नाकों पर चैकिंग करते करीबन 1.5 करोड़ की नगदी और करीबन 02 करोड़ की अन्य सामग्री जप्त की गई ।
- गुंडे, बदमाशों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए 25780 गुंडो को किया बाउंडओवर, 212 का किया जिला बदर ।
- 7774 वारंटियों की धरपकड़ । सालों से फरार ईनामी वारंटियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे ।
- 06 करोड़ रू. के मुफ्त उपहार एफएसटी, एसएसटी एवं पुलिस बल द्वारा पकड़े गये ।
शराब माफियाओं की धरपकड़ – उक्त अवधि में में जोन मे करीबन 1.75 लाख लीटर अवैध शराब कीमत 05 करोड़ रुपए की जप्त की गई है । जिसमें कुल 72,776.8 लीटर देशी शराब, कीमती 1.20 करोड़ रूपये एवं 1,01,627.5 लीटर विदेशी शराब कीमती 3.80 करोड़ रूपये की है | अवैध शराब का परिवहन करते हुये ट्रक, पिकअप वाहन, कार, सहित कुल 36 वाहनों को जब्त कर 2053 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है |
सिकलीगरों के संगठित अपराधों पर कार्यवाही– जिला धार, खरगोन, बुरहानपुर एवं बड़वानी द्वारा सिकलीगरों की हथियार बनाने की 07 फैक्ट्रियों पर दबिश देते हुये लगभग 200 फायर आर्म्स (आग्नेयास्त्र) तथा बड़ी मात्रा में हथियार निर्माण सामग्री जप्त की गई । विगत 44 दिनों में पुलिस द्वारा 683 अवैध हथियार पकड़े गये है ।
गुण्डे बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही – आचार संहिता अवधि में कुल 33576 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए 25780 व्यक्तियों को बाउंडओवर किया गया । 09 की व्यक्तियों का एनएसए आदेश कराया गया । उक्त अवधि में 212 नए लोगों का जिला बदर का आदेश कराया गया एवं 232 लोगों पर जिला बदर की अवधि वर्तमान में प्रभावशील है। इस प्रकार कुल 444 व्यक्ति जिला बदर किए गए । स्थाई, फरारी एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ करते हुए कुल 7774 वारंटियों को पकड़ा गया ।
अंतर्राज्यीय पुलिस नाकों पर वाहनों की चेकिंग की जाकर अवैध परिवहन एवं गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वर्तमान में ज़ोन के 6 जिलों झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और बुरहानपुर में सभी 57 नाके सक्रिय हैं,जिनमें 21 नाके सीसीटीव्ही कवर किये गये है । इन नाकों पर अभी तक कुल 3 करोड़ 48 लाख 74 हजार 841 रू. की जप्ती की गई ।
पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग द्वारा प्रभावी पुलिसिंग एवं शांति पूर्ण लोकसभा चुनाव सम्पादन हेतु जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को निरंतर निर्देशित किया जा रहा है |

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले



