पुलिस ने हथियारों के साथ रील बनाने वाले कुल नौ लोगों को पकड़ा इंटरनेट मीडिया पर नजर रख रही पुलिस और क्राइम ब्रांच। ने मिलकर बदमाशों पर कार्रवाई की है
इंदौर में रील बनाने के शौकीनों पर इंटरनेट मीडिया की निगरानी भारी पड़ गई जहाँ पुलिस और क्राइम ब्रांच ने नौ लोगों को पकड़ है एक आरोपित ने करणी सेना के नेता की लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ रील बनाई थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी मुताबिक, लोकेश सेन को गिरफ्तार किया है। आरोपित करणी सेना के नेता ऋषिराजसिंह सिसोसिया का ड्राइवर रह चुका है। उसने सिसोदिया की लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ रील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो साझा किया था। अपराध शाखा की टीम ने गुरुवार दोपहर लोकेश को पकड़ लिया। वहीं पुलिस सभी पकड़े गए आरोपों के आपराधिक रिकार्ड भी खाना लेने में जुटी हुई है
