
युवक बोला- मुझे पीटने वालों पर कार्रवाई नहीं सीपी ने आदेश दिए, बदमाशों का निकला जुलूस
पुलिस कमिश्नर की पहली जनसुनवाई में 100 के करीब आवेदक पहुंचे
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने अपनी पहली जनसुनवाई में आवेदकों की समस्या को सुना। इस दौरान करीब 100 आवेदक अपनी समस्या लेकर पहुंचे। कमिश्नर ने समस्या सुनकर सभी एसीपी को निर्धारित समय पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा, जनसुनवाई में आने वाले हर व्यक्ति की समस्या का तय समय में समाधान किया जाएगा। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि किसी समस्या का एक दिन में समाधान हो सकता है तो तुरंत किया जाए।
क्लर्क कॉलोनी निवासी चिराग शिवहरे ने कमिश्नर को बताया कि वह 27 अक्टूबर को नक्षत्र से बापट चौराहा तरफ जा रहा था। इस दौरान कुछ लोग रास्ते में खड़े थे। मैंने निकलने के लिए उनसे साइड में होने के लिए कहा। इस दौरान हमारी गाड़ी हल्की सी टकरा गई।
इस बात पर बदमाशों ने मुझे बुरी तरह पीटा था। एक लड़के ने मुझे मारने के लिए चाकू निकाल लिया था। वहां मौजूद लोगों ने मुझे बचाया। मैंने विजय नगर थाने गया तो वहां सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया। चाकू की बात पर कोई कार्रवाई नहीं की। युवक ने बदमाशों के फुटेज कमिश्नर को दिखाए तो उन्होंने एसीपी विजय नगर को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। वहीं, भंवरकुआं में रहने वाले खयाल नैनानी ने मकान मालिक के खिलाफ मारपीट करने और घर का सामान नहीं देने का आरोप लगाया। एसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे को इसकी जांच कर कार्रवाई करने आदेश दिए गए।
हमारी गाड़ी हल्की सी टकरा गई। इस बात पर बदमाशों ने मुझे बुरी तरह पीटा था। एक लड़के ने मुझे मारने के लिए चाकू निकाल लिया था। वहां मौजूद लोगों ने मुझे बचाया। मैंने विजय नगर थाने गया तो वहां सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया। चाकू की बात पर कोई कार्रवाई नहीं की।
युवक ने बदमाशों के फुटेज कमिश्नर को दिखाए तो उन्होंने एसीपी विजय नगर को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। वहीं, भंवरकुआं में रहने वाले खयाल नैनानी ने मकान मालिक के खिलाफ मारपीट करने और घर का सामान नहीं देने का आरोप लगाया। एसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे को इसकी जांच कर कार्रवाई करने आदेश दिए गए।
बदमाशों ने जहां मारपीट की थी, उसी स्थान पर कान पकड़कर माफी मंगवाई
जनसुनवाई में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के पास युवक से मारपीट का मामला पहुंचते ही विजय नगर पुलिस एक्टिव हुई और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। विजय नगर इलाके में उनका जुलूस निकाला। बदमाशों को उसी स्थान पर ले गए जहां उन्होंने युवक को पीटा था। वहां उनसे कान पकड़कर माफी मंगवाई। बदमाशों के नाम नीलेश कल्याणे (30) निवासी राजीव आवास विहार, प्रज्ज्वल (26) और अमित चौहान (28) निवासी डॉक्टर कॉलोनी हीरानगर हैं।
